गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट 12 घंटे लेट एयरक्राफ्ट पार्किंग में ही बैठ गए नाराज यात्री, जमीन पर खाना खाया एयरलाइंस ने माफी मांगी

Updated on 16-01-2024 12:11 PM

खराब मौसम और कोहरे की वजह से देश में फ्लाइट ऑपरेशन पर असर देखा जा रहा है। पिछले 4 दिनों में 650 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ीं या रद्द कर दी गई हैं। इससे पैसेंजर्स भी नाराज दिखे। क्रू से इनके झगड़े, बहस और नाराजगी की खबरें भी मिल रही हैं।

उधर, द डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने यात्रियों की दिक्कत देखते हुए विमान कंपनियों के लिए नई SOP जारी की। इसमें उड़ानें रद्द या लेट होने की स्थिति में यात्रियों के साथ उनका कम्युनिकेशन बेहतर करने पर जोड़ दिया है।

इसमें कहा है कि फ्लाइट में 3 घंटे या उससे ज्यादा देरी होने पर एयरलाइन कंपनी उसे रद्द कर दें। पैसेंजर्स को फ्लाइट देरी की जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कंपनियों को फ्लाइट टिकट पर बोर्डिंग से इनकार करने, उड़ान रद्द होने या देरी के मामले में यात्रियों के अधिकारों की जानकारी भी देनी होगी।

1. दिल्ली जाना था, मुंबई ले गए... नाराज यात्रियों ने जमीन पर खाना खाया

रविवार को इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही 6E 2195 फ्लाइट पहले तो 12 घंटे की देरी से उड़ी। फिर दिल्ली जाने के बजाय फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। बताया गया कि सुबह 10:45 बजे की फ्लाइट रात को 10:06 बजे गोवा एयरपोर्ट से उड़ी।

घने कोहरे के चलते विमान एक घंटे बाद करीब 11:10 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक, पैसेंजर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने को कहा गया, इससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। पैसेंजर्स ने टर्मिनल बिल्डिंग की ओर जाने से इनकार कर दिया और विमान से उतरकर एयरक्राफ्ट पार्किंग में ही बैठ गए।

इसके बाद पैसेंजर्स वहीं पर खाना खाने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो वायरल हो गया, जिसमें लोग एयरक्राफ्ट पार्किंग में जमीन पर बैठकर खाना खाते हुए नजर आए। 15 सेकेंड के इस वीडियो में पैसेंजर्स के पीछे रनवे पर अन्य फ्लाइट्स को उड़ान भरते भी देखा गया।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने एयरलाइंस के मैनेजमेंट और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। दरअसल, पैसेंजर्स जिस जगह पर बैठे थे, उसे एप्रन या टरमैक कहा जाता है।

यहां एयरक्राफ्ट की पार्किंग, उसमें सामान की लोडिंग और अनलोडिंग होती है। इस जगह पर यात्रियों की मौजूदगी सुरक्षा चूक का मामला माना जाता है। विवाद बढ़ता देख इंडिगो एयरलाइंस ने माफी मांग ली है। कंपनी ने कहा- भविष्य में ऐसी स्थिति न हो, इसे लेकर ध्यान रखा जाएगा।

2. दिल्ली-गोवा फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा
दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) कोहरे के चलते रविवार को 13 घंटे देरी से उड़ी। इस फ्लाइट को रविवार सुबह 7.40 बजे उड़ान भरना था। इससे गुस्साए एक यात्री ने पायलट अनूप कुमार को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो गेट खोल। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते। इस पर पैसेंजर ने कहा- मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता।

पायलट ने पैसेंजर से कहा- आपके कारण फ्लाइट लेट हुई
इस फ्लाइट में रूसी-भारतीय एक्ट्रेस इवगेनिया बेलस्काया भी सफर कर रही थीं। उन्होंने बताया कि मामला तब बढ़ने लगा जब पायलट ने पैसेंजर को कहा- फ्लाइट आपके कारण लेट हो रही है। आप इतना सवाल पूछते हैं। इस वजह से हम उड़ान नहीं भर पाए। अब आपको और इंतजार करना होगा। इवगेनिया के मुताबिक इसी बात से नाराज होकर पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा।

घटना के बाद पैसेंजर को सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। पैसेंजर की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। कटारिया साउथ दिल्ली के अमर कॉलोनी का रहने वाला है। वह एक खिलौने की दुकान चलाता है। पुलिस के मुताबिक,वह अपनी पत्नी के साथ गोवा में हनीमून मनाने के लिए जा रहा था।

प्लेन से सुरक्षाकर्मी जब कटारिया को उतार रहे थे, तो वह हाथ जोड़ता नजर आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैसेंजर ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। हालांकि, इंडिगो ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।कटारिया को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया है।

सिंधिया बोले- अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं
प्लेन में पायलट को थप्पड़ मारने का मामला बढ़ा तो एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया हरकत में आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा- यात्रियों के अभद्र व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। हम इसके खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे।

साथ ही उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट के चौथे रनवे को तुरंत शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा- कल (रविवार को) दिल्ली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो हो गई थी। इसलिए एयरपोर्ट का एक रनवे बंद किया गया था। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह फैसला लिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.