गोवा पुलिस : सूचना सेठ मेंटली फिट है,कोर्ट में कहा मेडिकल हेल्थ असेसमेंट में कोई कमी नजर नहीं आई

Updated on 14-02-2024 12:58 PM

गोवा पुलिस ने पणजी की चिल्ड्रंस कोर्ट में मंगलवार (13 फरवरी) को सूचना सेठ की मानसिक हालत से जुड़ी रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने कहा है कि सूचना सेठ मानसिक रूप से पूरी तरह फिट है। उसने पूरे होशो हवास में अपने 4 साल के बेटे का कत्ल किया था। उसे कोई मानसिक बीमारी नहीं है।

पुलिस ने कहा कि 2 फरवरी को बम्बोलिम में मनोचिकित्सा और मानव व्यवहार संस्थान (IPHB) में सूचना सेठ का मेडिकल टेस्ट किया गया था। मेडिकल के दौरान उसने स्पष्ट तरीके से तर्क के साथ जवाब दिए थे।

रिपोर्ट मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट द्वारा तैयार की गई है। टेस्ट के दौरान उन्हें सूचना की मानसिक स्थिति में ठीक नजर आई। ऐसा नजर नहीं आया कि वह आत्महत्या के बारे में सोच रही है। कोर्ट ने 26 फरवरी तक के लिए सूचना की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।

पिता ने कहा था- बेटी सूचना का मेंटल हेल्थ असेसमेंट हो
दरअसल, पिछले हफ्ते सूचना के पिता ने अदालत में एक याचिका दायर करते हुए कहा था कि सूचना मानसिक बीमारी से पीड़ित है। उसका मेंटल हेल्थ असेसमेंट कराया जाए। पिता के मुताबिक, मानसिक बीमारी के चलते सूचना अपनी बचाव नहीं कर पा रही है। वह अपनी बीमारी मानने से इनकार कर रही है।

पिछली सुनवाई में गोवा पुलिस ने अदालत को बताया था कि सूचना की मेडिकल जांच IPBH में की गई थी और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई थी सूचना सेठ

सूचना ने गोवा के होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बैग में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई थी। गोवा पुलिस की जानकारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने सूचना को गिरफ्तार किया था। उसके बैग से बेटे की बॉडी बरामद हुई थी।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है था कि सूचना ने पहले होटल में अपने बेटे का गला घोंटकर उसे मार डाला था, इसके बाद धारदार हथियार से अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। 

गोवा पुलिस ने रीक्रिएट किया था मर्डर सीन
गोवा पुलिस ने 12 जनवरी को सूचना सेठ के साथ बेटे के मर्डर का पूरा सीन रीक्रिएट किया था। पुलिस सूचना को उस होटल में ले गई थी, जहां वह अपने बेटे के साथ ठहरी थी। पुलिस ने बताया था कि सूचना ने अपने बेटे की हत्या से पहले उसे लोरी सुनाई थी। सूचना लगातार एक डॉक्टर के संपर्क में थी।

पुलिस को सूचना के बैग से टिश्यू पेपर पर लिखा एक नोट भी मिला था। इसमें लिखा है - मेरे बच्चे की कस्टडी को लेकर कोर्ट और मेरे हसबैंड दबाव बना रहे हैं। मेरा हसबैंड हिंसक है। मैं उसे एक दिन के लिए भी अपना बच्चा नहीं दे सकती।

पुलिस ने बताया था कि टिश्यू पेपर पर आईलाइनर या काजल पेंसिल से नोट लिखा गया है। सूचना ने नोट लिखकर उसे फाड़ दिया था। पुलिस ने टिश्यू पेपर के टुकड़े को जोड़कर उसमें लिखा मैसेज पढ़ा। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.