ऑनलाइन बिक रहा बकरी का दूध, कीमत गाय-भैंस के दूध से कई गुना अधिक

Updated on 07-11-2022 05:41 PM

दिल्ली समेत देश के कई शहरों में डेंगू (Dengue) का प्रकोप बढ़ते ही बकरी के दूध (Goat Milk) की डिमांड बढ़ गई है। कहीं 400 तो कहीं 800 रुपये प्रति लीटर के भाव पर भी बकरी का दूध नहीं मिल रहा है, लेकिन अमेजन (Amazon) पर कई कंपनियां ऑनलाइन बकरी का दूध बेच रही हैं। माना जाता है कि बकरी के दूध पीने से प्लेटलेट्स काफी तेजी से बढ़ते हैं, जबकि डॉक्टर इस बात से इनकार करते हैं।

बता दें गाय-भैंस ही नहीं बल्कि तमाम ब्रांडेड कंपनियों से भी महंगा दूध बकरी का दूध इन दिनों बिक रहा है। अमेजन पर कई कंपनियों  के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। कुछ मिल्क पाउडर के रूप में तो कुछ लिक्विड के रूप में। ऑनलाइन बकरी के दूध की खरीदारी पर ईएमआई से लेकर कैश बैक तक के ऑफर हैं।

ऐसी ही एक कंपनी है हाई फूड्स। कंपनी का दावा है कि उसके यहां उपलब्ध बकरी का दूध पाउडर 100% शुद्ध और प्राकृतिक है। बकरी का दूध पाउडर ताजा और नैतिक रूप से सोर्स किया जाता है। हाई फूड्स बकरी का दूध पाउडर बकरी के दूध की तरह ही महकता है। इसे बनाने के तरीके के बारे में कंपनी कहती है कि बस एक गिलास गर्म पानी में 2 बड़े चम्मच हाय बकरी का दूध पाउडर मिलाएं और आपका बकरी का दूध तैयार है।

कंपनी का दावा है कि बकरी का दूध प्रीबायोटिक प्रकृति का होता है और पचने में आसान होता है। बकरी का दूध सेलेनियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्लेटलेट काउंट को बेहतर बनाने में मदद करता है।

ऑनलाइन बकरी के दूध का भाव

पाउडर के रूप में बकरी का दूध 6 फीसद डिस्काउंट के साथ 128 रुपये का है। वह भी केवल 500 ग्राम। इसके अलावा आदविक का फ्रोजेन दूध भी उपलब्ध है। वहीं, कंट्रीयार्ड का आध लीटर का दूध 350 रुपये में मिल रहा है।

कैसे होता है डेंगू: डेंगू चीते जैसी धारियों वाले मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर प्राय: दिन में, खासकर सुबह के समय काटते हैं। यह बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता। वायरस सफेद रक्त कोशिकाओं में प्रवेश करता है और प्रजनन करता है।

कब दिखती है बीमारी: मच्छर काटने के लगभग 3-4 दिनों बाद मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं। शरीर में बीमारी पनपने की मियाद 3 से 10 दिनों की भी हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.