गोदरेज का 7,000 करोड़ रुपये का हाउसिंग प्रोजेक्ट खतरे में, सरकार ने उठाई आपत्ति, जानिए क्या है मामला

Updated on 24-05-2024 01:32 PM
नई दिल्ली: गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) का मुंबई में 7,000 करोड़ रुपये का रियल्टी प्रोजेक्ट खतरे में पड़ गया है। रक्षा मंत्रालय ने इस पर आपत्ति जताते हुए काम रोकने की मांग की है। मंत्रालय ने कहा है कि यह परियोजना केंद्रीय आयुध डिपो (COD) के कांदिवली परिसर के बहुत करीब है। गोदरेज रिजर्व (Godjet Reserve) प्रोजेक्ट 18.6 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है। कंपनी की FY24 नियामक फाइलिंग के अनुसार उसने पहले ही लगभग 1.91 मिलियन वर्ग फीट पर प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया है और उसे 1.51 मिलियन वर्ग फीट की बुकिंग के लिए 2,693 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। डिफेंस मिनिस्ट्री की यूनिट ने प्रोजेक्ट के खिलाफ 'काम रोकने का नोटिस' मांग की है। उसने म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई (MCGM) के बिल्डिंग प्रपोजल डिपार्टमेंट को एक नोट भेजकर कहा है कि गोदरेज का प्लॉट उसके कांदिवली परिसर के 500 मीटर के भीतर स्थित है।

इस बारे में गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रवक्ता ने कहा कि एक जिम्मेदार डेवलपर के रूप में, हमारी सभी परियोजनाएं संबंधित अधिकारियों से उचित और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद शुरू होती हैं। इस मामले में भी, संबंधित अधिकारियों और RERA (रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण) से सभी अपेक्षित मंजूरियां ली गई हैं हमें किसी भी संबंधित अथॉरिटी से किसी भी नियम के उल्लंघन के बारे में कोई नोटिस नहीं मिला है। सीओडी ने केंद्र सरकार के मई 2011 के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि किसी भी रक्षा प्रतिष्ठान के 100 मीटर के भीतर निर्माण गतिविधि की अनुमति नहीं है। इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के बाद रक्षा प्रतिष्ठान के 100-500 मीटर के दायरे में अधिकतम चार मंजिल तक के निर्माण की अनुमति है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.