आज सोना-चांदी में गिरावट 53 हजार के नीचे आया सोना, चांदी फिसलकर 61 हजार पर आई

Updated on 17-11-2022 07:07 PM
बीते दिनों की तेजी के बाद आज, यानी गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 17 नवंबर को सर्राफा बाजार में सोना 201 रुपए सस्ता होकर 52,893 रुपए पर आ गया है।

चांदी में 1,200 रुपए से ज्यादा की गिरावट
अगर चांदी की बात करें तो इसमें आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 1,294 रुपए लुढ़ककर 61,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी कल 62,594 रुपए पर बंद हुई थी।

इस साल सोने में शानदार बढ़त, लेकिन चांदी फिसली
हालांकि इस साल अब तक सोने चांदी में अच्छी तेजी रही है। 2022 में अब तक सोना 4,614 रुपए महंगा हो गया है। 1 जनवरी को ये 48,279 रुपए प्रति 10 ग्राम में था जो अब 52,893 रुपए पर है। हालांकि चांदी के लिए अब तक ये साल अच्छा नहीं रहा है और ये 62,035 रुपए से गिरकर 61,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

साल के आखिर तक 54 हजार तक जा सकता है गोल्ड
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने-चांदी के भाव में ये तेजी का मुख्य कारण डॉलर इंडेक्स में गिरावट है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 12 हफ्ते के निचले स्तर 106.41 पर लुढ़क गया है। इसके अलावा दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सोने का भंडार बढ़ाया है। इससे सोने की डिमांड बड़ी है और इसकी कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में सोना 54 हजार तक जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.