ऑल टाइम हाई पर सोना, चांदी में जबरदस्त उछाल, अमेरिका के एक फैसले ने महंगे किये जेवर

Updated on 04-05-2023 07:16 PM
Gold Silver Price: अमेरिका में ब्याज दरें (Interest Rates in US) बढ़ने का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने बुधवार रात प्रमुख ब्याज दर में 0.25 फीसदी का इजाफा किया था। इससे गुरुवार सुबह से ही सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। सोने की घरेलू वायदा कीमत ऑल टाइम हाई (Gold at Life Time High) पर पहुंच गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 5 जून की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 525 रुपये बढ़कर 61,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 4 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 385 रुपये बढ़कर 61,788 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यह सोना वायदा का नया लाइफ टाइम हाई लेवल है। यूएस फेड के ब्याज दरें (US Fed Rates) बढ़ाने से वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है।


चांदी में भी भारी तेजी


सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी भारी तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 5 जुलाई 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 1.13 फीसदी या 867 रुपये की बढ़त के साथ 77,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव


सोने की वैश्विक कीमतों में गुरुवार सुबह भारी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.74 फीसदी या 15 डॉलर की बढ़त के साथ 2,052 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.28 फीसदी या 5.81 डॉलर की बढ़त के साथ 2,044.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


चांदी का वैश्विक भाव


सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.26 फीसदी या 0.32 डॉलर की बढ़त के साथ 26.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.72 फीसदी या 0.18 डॉलर की बढ़त के साथ 25.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.