सोना हुआ मंहगा तो घर से निकलने लगा पुराना गोल्ड, 25 फीसदी बढ़ गई सेल

Updated on 23-03-2023 07:50 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमत (Gold Price) पहली बार 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। यह गोल्ड में निवेश (Gold price today) करने वालों के लिए अच्छी खबर है। गोल्ड को सुरक्षित निवेश माना जाता है। 20 मार्च को मल्टी कमोडिटी इंडेक्स (MCX) पर पांच अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना करीब 970 रुपये यानी 1.61 फीसदी की तेजी के साथ 60,338 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले एमसीएक्स पर इसका ऑल टाइम हाई 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इधर सोने के दाम बढ़ते ही पुराने गोल्ड की बिक्री बढ़ गई है। पुराने गोल्ड (Old Gold) की बिक्री में 25 फीसदी इजाफा हुआ है। सोने की कीमतों में तेजी के चलते पुराने गोल्ड (Old Gold) की बिक्री में उछाल आया है। ज्वैलर्स और गोल्ड रिफाइनर्स के मुताबिक, सोने की कीमतें 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई हैं। पुराने सोने की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 25% बढ़ी है।

सोना बेचकर कैश ले रहे लोग


एसोसिएशन ऑफ गोल्ड रिफाइनरीज एंड मिंट्स के पूर्व सचिव जेम्स जोस के मुताबिक, दक्षिण भारत में कुछ लोग पुराने सोने के बदले नए सोने का आदान-प्रदान कर रहे हैं, जबकि कुछ सोने के बदले कैश ले रहे हैं। उत्तर भारत में यह चलन पहले शुरू हो गया था। जोस के मुताबिक, आमतौर पर फरवरी और मार्च सोने के कारोबार के लिए कमजोर महीने होते हैं। दरअसल इन दिनों लोगों को अपने बच्चों के कॉलेज में दाखिले के लिए पैसों की जरूरत होती है। इसलिए, वे सोने पर कम खर्च करते हैं।

पुराने सोने को बेचने के लिए लग रही लाइन


सोने की कीमतों में उछाल की वजह से पुराने सोने को बेचने के लिए लोग निकल पड़े हैं। इस वजह से ज्वैलरी मार्केट्स में लंबी कतारें लग रही हैं। वित्तीय वर्ष भी कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है। ऐसे में लोगों को टैक्स बचाने वाले प्रोडक्ट में निवेश करना है और इनकम टैक्स का भुगतान भी करना है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन सैय्यम मेहरा के मुताबिक, बुधवार को गुड़ी पड़वा के कारण लोगों ने सोना नहीं बेचा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बुधवार को सोने की कीमतों में सपाट कारोबार हुआ क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के फैसले और नीतिगत दृष्टिकोण से निवेशक ज्यादा एक्टिव नहीं रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.