रेकॉर्ड सस्ता हुआ सोना, आसमान से गिरे भाव, चांदी भी लुढ़की

Updated on 26-10-2023 02:28 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कल भी सोने और चांदी के भाव लुढ़के थे। आज यानी गुरुवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना गिरावट के साथ खुला है। वहीं चांदी में भी कमजोरी देखी जा रही है। पिछले दिनों इजरायल-हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद सोने की कीमतों में तेजी देखी गई थी। सोना 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया था। लेकिन अब इसमें बड़ी गिरावट देखी जा रही है। दिवाली से पहले सोने के भाव कम हो रहे हैं। अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। यहां हम आपको गोल्ड-सिल्वर की लेटेस्ट कीमतों में बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

क्या हैं सोने के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी गुरुवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.05 फीसदी या 30 रुपये की गिरावट के साथ 60,824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। सोने के भाव आज गिरावट के साथ ट्रेड करते दिख रहे हैं। बीते बुधवार की शाम को सोना 60,826 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 71,799 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली है। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 73236 रुपये के स्तर पर खुली है।

क्या हैं सोने के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी गुरुवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.05 फीसदी या 30 रुपये की गिरावट के साथ 60,824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। सोने के भाव आज गिरावट के साथ ट्रेड करते दिख रहे हैं। बीते बुधवार की शाम को सोना 60,826 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 71,799 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली है। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 73236 रुपये के स्तर पर खुली है।


सोने की वैश्विक कीमतें

बुधवार की सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.03 फीसदी या 0.60 डॉलर की तेजी के साथ 1995.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय तेजी के साथ 1986.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी गुरुवार की सुबह तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.10 फीसदी या 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 23.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 22.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.