सोना धनतेरस-दिवाली से पहले हुआ महंगा

Updated on 20-10-2022 06:29 PM
धनतेरस-दिवाली पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए थोड़ा मायूस करने वाली खबर है। सोने-चांदी की गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है।  सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में आज तेजी नजर आ रही है। बुधवार के बंद भाव के मुकाबले आज सोना-चांदी दोनों महंगा हुए हैं। जबकि एमसीएक्स पर दोपहर को 5 दिसंबर का सोने का वायदा भाव चढ़कर 50255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी भी तेज होकर 56061रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
 जारी रेट के मुताबिक गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव  महज 11 रुपये महंगा होकर 50247 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी 172 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 55778 रुपये पर पहुंच गई। 
बता दें  जारी यह औसत रेट है, जो कई शहरों से लिए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है कि आपके शहर में सोना-चांदी इस रेट से 500 से 2000 रुपये तक महंगा या सस्ता बिक रहे हों।

अगर सर्राफा बाजारों के रेट की बात करें तो अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 6007 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 20230 रुपये सस्ती है। 

जीएसटी समेत सोने का आज का भाव

जीएसटी समेत 24 कैरेट सोने का भाव 51754 रुपये है। इसमें 99.99 पर्सेंट सोना होता है।
23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब जीएसटी के साथ 51547 रुपये पर है। आज यह 50046 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुली। इसमें 95 पर्सेंट सोना होता है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 46026 रुपये प्रति 10 ग्राम  है। अब 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ सोने की कीमत 47406 रुपये है। इसमें 85 प्रतिशत गोल्ड होता है।

18 कैरेट गोल्ड का रेट 37685 रुपये पर है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 38815 रुपये हो गई है। इसमें 75 प्रतिशत ही सोना होता है।
14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 29395 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसमें जीएसटी जोड़ लें तो इस सोने का भाव 30276 रुपये पर पहुंच गया है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.