गोल्ड 28 महीने में पहली बार 54 हजार पार:अगले साल 64 हजार तक जा सकता है सोना

Updated on 15-12-2022 07:42 PM

सोने की कीमत बुधवार को 54,460 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल गई। 28 महीनों में पहली बार ऐसा हुआ। इससे पहले 10 अगस्त 2020 को सोना 55,515 रुपए था। अगले ही दिन 11 अगस्त को ये 53,951 रुपए पर आ गया था। उसके बाद पहली बार सोना 54,000 रुपए से ऊपर गया। विश्लेषकों के मुताबिक ये तेजी 2023 में भी जारी रह सकती है।

दरअसल देश-दुनिया में महंगाई कम हो रही है। इसके चलते डॉलर में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में सोना खरीदने के लिए ज्यादा डॉलर चुकाना पड़ रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुधवार को सोने (24 कैरेट) की कीमत 54,462 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इस महीने अब तक ये 1,342 रुपए महंगा हो चुका है।

सिर्फ 2 हफ्तों में 1,342 रुपए महंगा हुआ सोना

और बढ़ सकती है सोने की कीमत
बॉन्ड किंग के नाम से मशहूर जेफरी गुंडलाच ने एक नोट में लिखा, ‘गोल्ड ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है। बीते 200 दिन से दाम जिस दायरे (1,821 डॉलर प्रति आउंस) में ऊपर-नीचे आ रहे थे, गोल्ड ने इस हफ्ते उसे पार कर लिया। इससे संकेत मिलता है कि सोने की कीमत और बढ़ेगी।’

2023 में 64,000 तक जा सकते हैं दाम
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए तक पहुंच सकता है। आईआईएफएल सिक्यु. के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अनुज गुप्ता का अनुमान है कि 2022 के आखिर तक सोना 56,000 रुपए के करीब पहुंचेगा।

आपने ऑल टाइम हाई के करीब सोना
सोने ने कोरोना की पहली लहर के दौरान अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। उस लेवल से यह सिर्फ 1,664 रुपए नीचे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.