1,397 रुपये की तेजी के साथ नई ऊंचाई पर सोना, जानिए कितनी पहुंच गई है कीमत

Updated on 09-04-2024 03:11 PM
नई दिल्ली: गोल्ड-सिल्वर में तेजी के नए रेकॉर्ड सभी को चौंका रहे हैं। सोमवार को सोना प्रति 10 ग्राम 71 हजार के पार पहुंच गया, तो चांदी की कीमत भी 81 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची। IBJA के मुताबिक, इंटरनैशल मार्केट में तेजी के चलते सोमवार को सोना घरेलू बाजार में 1,397 रुपये बढ़कर 71,279 रुपये पर आ गया। शुक्रवार को सोना 69,882 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि चांदी का भाव बढ़कर 81,383 रुपये प्रति किलो के नए शिखर पर पहुंच गया। इसके बावजूद सोमवार को गुडी पाडवा के लिए अडवांस बुकिंग करने कस्टमर रिटेल काउंटर पर दिखाई दिए।
US फेड के फैसले के बाद तेजी के रेकॉर्ड बना रहा गोल्ड 2024 में ही 7,700 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, चीन में जबरदस्त बाइंग की बात की जा रही है, लेकिन यह बाइंग कौन कर रहा है, यह स्पष्ट नहीं है। खबर है कि चीन में 61 टन गोल्ड का कांट्रेक्ट खरीदा गया है, जो कि इंडिया की टोटल रिक्वायरमेंट का 10 प्रतिशत है।

कहां तक जा सकती है कीमत

IBJA के नैशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने इस बारे में कहा, ‘हमारे पास इस पर कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं है, लेकिन पेपर ट्रेडिंग में बड़े फंड हाउस बड़ी क्वांटिटी में खरीदते हैं। ये इतने पावरफुल होते हैं कि शॉर्टसेलर सी लॉस बुक करवाकर एग्जिट भी करवा देते हैं।’ कमोडिटी एक्सर्ट अजय केडिया के अनुसार, जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते गोल्ड में बढ़ते निवेश और दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों द्वारा की जा रही खरीदारी के कारण गोल्ड 75 हजार रुपये पर दिखाई दे सकता है। वहीं आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के कमोडिटी-करेंसी डायरेक्टर नवीन माथुर का कहना है कि गोल्ड में आगे भी तेजी रहेगी।

क्यों चमक रहा है सोना

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर कायनात चेनवाला ने कहा कि कॉमेक्स गोल्ड प्राइस सोमवार को $2372.5 पर ट्रॉय औंस पर पहुंच गया जबकि एमसीएक्स पर पहली बार 10 ग्राम सोने की कीमत 71,000 रुपये को पार कर गई। जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ने, केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद बढ़ाने और अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की संभावना से सोने में तेजी दिख रही है। इजरायल और हमास ने युद्धविराम के लिए बातचीत की संभावना खारिज कर दी है जबकि ईरान ने सीरिया में उसकी एंबेसी पर हुए हमले का बदला लेने की धमकी दी है। चीन के केंद्रीय बैंक ने मार्च में लगातार 17वें महीने सोना खरीदा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.