सोना या शेयर! जानिए पिछले पांच साल में किसने दिया ज्यादा रिटर्न

Updated on 16-05-2024 01:23 PM
नई दिल्ली: पिछले पांच साल में गोल्ड ने 18% का सालाना रिटर्न दिया है जबकि इस दौरान निफ्टी में सालाना करीब 15% की तेजी आई है। हालांकि एक, तीन, 10 और 15 साल के आंकड़ों की बात करें तो निफ्टी ने सोने को पीछे छोड़ दिया है। सात साल की अवधि में, रिटर्न लगभग बराबर रहा। इस दौरान निफ्टी ने 15% सीएजीआर से रिटर्न दिया है जबकि सोने के 14% बढ़ोतरी रही। एंबिट ग्लोबल प्राइवेट क्लाइंट की सीईओ अमृता फरमाहन की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक इस साल अब तक, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें लगभग 20% करीब 2,390 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। पिछले महीने कुछ समय के लिए इसकी कीमत 2,400 डॉलर के स्तर को भी पार कर गई थी, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

घरेलू बाजार में भी अप्रैल की शुरुआत में सोने की कीमत 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से ऊपर चली गई थीं और एमसीएक्स पर 75,000 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने के कगार पर थीं। हालांकि हाल में इसमें कुछ नरमी आई है और अभी यह 73,000 रुपये के आसपास है। फरमाहन ने कहा कि सोने की कीमतों में इस तेजी के कई कारण हैं। एक कारण यह है कि दुनिया के कई प्रमुख केंद्रीय बैंकों में सोना खरीदने की होड़ मची है। इसमें चीन, भारत और रूस शामिल हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जब अमेरिका ने रूस की डॉलर वाली एसेट्स को फ्रीज किया तो वैश्विक निवेशकों का डॉलर पर भरोसा डगमगा गया। इससे केंद्रीय बैंक सोना खरीदने में लगे हैं। सोने की स्वीकार्यता के कारण इसे ग्लोबल करेंसी माना जाता है। इस कारण सोने की कीमत में तेजी आई है।

क्यों बढ़ रही सोने की कीमत

फरमाहन ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के बढ़ते कर्ज के कारण भी सोने की मांग बढ़ रही है। इसकी वजह यह है कि मुद्रा के अवमूल्यन की चिंताओं के बीच इसे एक सेफ हेवन के रूप में देखा जाता है। सोने की तेजी का एक और कारण यह भी है कि चीन में केंद्रीय बैंक के साथ-साथ आम लोग भी जमकर सोना खरीद रहे हैं। चीन में रियल एस्टेट गहरे संकट में है और शेयर बाजार की भी हालत खस्ता है। यही कारण है कि लोग सोने में ज्यादा से ज्यादा निवेश कर रहे हैं। उम्मीद है कि अमेरिकी खुदरा निवेशक भी इसी रास्ते पर जा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.