रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने के दाम में आई गिरावट, जानिए आज किस भाव पर बिक रहा सोना-चांदी

Updated on 06-02-2023 06:10 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Stock Market) में कभी तेजी तो कभी गिरावट की स्थिति बनी हुई है। पिछले दिनों सोने के दामों में तेजी देखी गई थी। सोने के भाव (Gold Rate) में जबरदस्त उछाल आया था। पिछले दिनों सोना रेकॉर्ड 60 हजार रुपये (10 ग्राम) के आंकड़े को भी छू गया था। वहीं आने वाले दिनों में सोने के रेट (Gold Price) में और उछाल आने का अनुमान लगाया जा रहा था। पिछले दो महीनों में प्रति 10 ग्राम सोने की दर में करीब सात हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सोना ही नहीं चांदी के भाव को भी बजट ने बढ़ा दिया था। हालांकि आज यानी सोमवार को सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा पर 56,934 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा जा रहा है। ऐसे में देखें तो सोने के दामों में तीन हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 240 रुपये की बढ़त के साथ 67,816 रुपये प्रति किलो पर बोला जा रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां सोने-चांदी के रेट में बढ़त का रुख देखा जा रहा है। हाजिर सोना 11.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,877.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है। वहीं हाजिर चांदी में 0.11 डॉलर प्रति औंस की तेजी दर्ज की गई है। हाजिर चांदी के भाव 22.46 डॉलर प्रति औंस पर हैं।

सुरक्षित होता है सोने में निवेश


सोने को निवेश का अच्छा विकल्प माना जाता है। जानकार बताते हैं कि सोने में निवेश सबसे सुरक्षित होता है। पिछले वर्ष दिवाली की बात करें तो उस दौरान सोने की कीमतें 50 से 52 हजार रुपये के बीच थीं। वहीं अभी पिछले सप्ताह सोने के भाव 60 हजार रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर थे। ऐसे में देखें तो ऐसे लोग जिन्होंने दिवाली के समय सोने में निवेश किया वह आज फायदे में में। यही नहीं साल दर साल सोने में निवेश की राशि में इजाफा होने से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। यही वजह है कि अब सोने में निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग सोने में निवेश करना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। पिछले दिनों सोने के भाव की बात करें तो 28 जनवरी 2023 को सोने के भाव 57 हजार 190 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। 30 जनवरी 2023 को सोने के भाव 57,080 रुपये, 31 जनवरी 2023 को 56,860 रुपये, 1 फरवरी को 57,910 रुपये और 2 फरवरी 2023 को 60 हजार रुपये के भाव पर थे।

चांदी के भाव भी गिरे


सोने के साथ चांदी के भाव भी गिरे हैं। पिछले सप्ताह चांदी के रेट काफी ज्यादा थे। इस दौरान चांदी प्रति किलो 72 हजार रुपये तक पहुंच गई थी। यह अब तक के सबसे ऊंचे स्तर था। वहीं आज यानी सोमवार की बात करें तो चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। चांदी प्रति किलो 67,703 रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में देखें तो चांदी के दामों में भी काफी गिरावट देखने को मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.