औंधे मुंह गिरे सोने के भाव, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, जानिए कितने घट गए दाम

Updated on 16-10-2023 02:39 PM
नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में सोमवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.75 फीसदी या 444 रुपये की गिरावट के साथ 58,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने की घरेलू हाजिर कीमतों की बात करें, तो सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के दाम 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखे। इसके अलावा चेन्नई में कीमत 60,610 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई और कोलकाता में 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा अहमदाबाद में 60,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।


एमसीएक्स की ट्रेडिंग टाइमिंग में आज के लिए बदलाव किया गया था। ट्रेडिंग सुबह 9 बजे के बजाय सुबह 10:45 बजे से शुरू हुई। एमसीएक्स के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के टीसीएस पर शिफ्ट होने के चलते एक दिन के लिए टाइम बदला गया।

चांदी में भी बड़ी गिरावट


सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोमवार दोपहर 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.68 फीसदी या 482 रुपये की गिरावट के साथ 70,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने की वैश्विक कीमतें


सोमवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.41 फीसदी या 7.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1933.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.67 फीसदी या 12.97 डॉलर की गिरावट के साथ 1919.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव


सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.07 फीसदी या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 22.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.04 फीसदी या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 22.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.