आसमान पर पहुंचे सोने के भाव! चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, खरीदारी से पहले देखें क्या हैं लेटेस्ट रेट

Updated on 05-06-2024 02:15 PM
सोने के दाम बढ़कर अब 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर निकल गए हैं। वहीं चांदी भी तेजी से बढ़ रही है। आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखी जा रही है।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार को 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना बढ़त के साथ 72,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। सोने में सुबह से ही तेजी देखी जा रही है। सोना आज सुबह बढ़त के साथ खुला है। वहीं 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना उछलकर 72,199 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार पहुंच गया है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी आज 318 रुपये बढ़कर 89,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 302 रुपये बढ़कर 91,862 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। 5 दिसंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 94,118 रुपये पर पहुंच गई है।

सोने के वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.53 फीसदी या 12.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,359.80 डॉलर प्रति औंस पर हैं। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव बढ़कर 2,341.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुके हैं।

चांदी की वैश्विक कीमत

चांदी के वैश्विक भाव में आज तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.90 फीसदी या 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 29.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 29.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

बीते दिनों गिरे थे भाव

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते की शुरुआत में तेजी देखने को मिली थी। हालांकि उसके पहले सप्ताह सोने-चांदी में गिरावट आई थी। आज सोने-चांदी के भाव में दोबारा तेजी देखी जा रही है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.