अमेरिका में रेट कट के बाद सोने में उछाल, चांदी ऑल-टाइम हाई पर, जानिए नया रेट

Updated on 11-12-2025 02:37 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज काफी तेजी दिख रही है। यह तेजी अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती के बाद आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में करीब 700 रुपये की तेजी आई है जबकि चांदी की कीमत एक बार फिर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। 5 फरवरी की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,29,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था जबकि आज 1,30,250 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,30,590 रुपये तक हाई गया।

सुबह 10.30 बजे यह 731 रुपये यानी 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 130527 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच चांदी की कीमत आज फिर नए रेकॉर्ड पर पहुंच गई। इसमे करीब 4,000 रुपये की तेजी आई है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 1,88,735 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 1,89,908 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 1,93,452 रुपये तक उछली। 10.30 बजे यह 3,976 रुपये यानी 2.11 फीसदी तेजी के साथ 1,92,711 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.7% बढ़कर 4,236.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स फरवरी डिलीवरी के लिए 0.3% गिरकर 4,224.70 डॉलर पर बंद हुए। चांदी ने अपनी शानदार तेजी जारी रखी, स्पॉट कीमतों में रिकॉर्ड 61.85 डॉलर का उछाल आया। इस साल चांदी में 113% की बढ़ोतरी हुई है। इस तेजी के पीछे औद्योगिक मांग में मजबूती, घटते भंडार और अमेरिका में इसे महत्वपूर्ण खनिज के रूप में वर्गीकृत करना शामिल है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.