6 महीने के हाई पर पहुंचा सोना, उधर चांदी में गिरावट, जानिए क्या हो गए हैं भाव

Updated on 28-11-2023 03:36 PM
नई दिल्ली : सोने की कीमतों (Gold Price Today) में लगातार तेजी देखने को मिल रही हैं। कमजोर यूएस डॉलर के चलते सोने की कीमतें 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को वैश्विक स्तर पर सोने का भाव 6 महीने से अधिक के हाई पर ट्रेड करता दिखा। यह 2000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर ट्रेड कर रहा था। घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतें मंगलवार सुबह तेजी के साथ ट्रेड करती हुई दिखीं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना मंगलवार सुबह 0.16 फीसदी या 102 रुपये की बढ़त के साथ 62,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.15 फीसदी या 90 रुपये की बढ़त के साथ 61,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की कीमतों में गिरावट
चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी मंगलवार सुबह 0.14 फीसदी या 105 रुपये की गिरावट के साथ 76,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 0.20 फीसदी या 146 रुपये की गिरावट के साथ 74,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दीं।


सोने की वैश्विक कीमतें

मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.12 फीसदी या 2.50 डॉलर की बढ़त के साथ 2035.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.08 फीसदी या 1.54 डॉलर की बढ़त के साथ 2015.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने से इतर चांदी के वैश्विक भाव में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.19 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 24.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.25 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 24.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.