सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बनने का स्वर्णिम अवसर : विधानसभा अध्यक्ष

Updated on 26-09-2025 12:58 PM

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज गांधी सभागृह राजनांदगांव में सेवा पर्व पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) राजनांदगांव क्षेत्र के तत्वाधान में आयोजित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना की कार्यशाला में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सेवा पर्व पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसान हितग्राहियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली और प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरूआत पूरे देश में शुरू की है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिला छत्तीसगढ़ का ग्रीन जिला बनना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा देश में सौर ऊर्जा की वर्तमान स्थापित क्षमता लगभग 100 गीगावॉट है। वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा की क्षमता को तीन गुना बढ़ाकर लगभग 300 गीगावॉट तक ले जाने का लक्ष्य है। भविष्य में ऊर्जा की जरूरतों की बढ़ती मांगों को देखते हुए प्राकृतिक संसाधनों की अभूतपूर्व कमी आयेगी। कोयला, पानी एवं भूसे से बिजली का उत्पादन पर्यावरण के लिए बहुत नुकसानदायक है। इसलिए सूर्य की ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर पर्यावरण संरक्षण एवं बिजली उत्पादक बनने का स्वर्णिम अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आवासीय भवनों की छतों एवं अनुपयोगी जमीन पर सोलर प्लांट लगा सकते हैं। जिससे उपभोक्ता व किसान न सिर्फ अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा करके अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर उसे ग्रिड में बेचकर आर्थिक लाभ भी कमा सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि विकसित देशों में 50 प्रतिशत से अधिक सोलर से ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर से ऊर्जा उत्पादन से पर्यावरण संतुलित रहेगा और जंगलों की कटाई नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत शासन की सहायता से उपभोक्ताओं और किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत पंप के माध्यम से किसान सिंचाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसान 10 प्रतिशत खर्च करके अपने खेत में पंप स्थापित कर सकता है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हितग्राही घर के छत में बिजली का उत्पादन कर सकते हैं। जिसमें उपभोक्ताओं को केन्द्र सरकार द्वारा अधिकतम 78 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर घर बिजली उत्पादन के लिए सोलर पैनल लगाना चाहिए। सोलर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण में एक सार्थक प्रयास एवं योगदान होगा।

महापौर  मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा लाई गई हर योजना उनकी दूरगामी सोच, जनहित और राष्ट्रहित की मूल भावना से प्रेरित होती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जहां एक ओर बिजली उपभोक्ता स्वयं उत्पादक बनकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे है, वहीं प्रधानमंत्री कुसुम योजना किसानों को सौर ऊर्जा से संबंधित लाभ प्रदान करती है। इसके तहत किसानों को सौर पंप लगाने के लिए सब्सिडी और ऋण मिलता है, जिससे उनकी आय बढ़ती है और डीजल पंपों पर होने वाला खर्च कम होता है। इस योजना से बिजली की बचत होती है और ग्रिड पर निर्भरता कम होती है तथा किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर भी पैदा होते हैं। किसान अपनी अतिरिक्त सौर ऊर्जा को डिस्कॉम को बेचकर कमाई कर सकते हैं, जिससे उनकी आय बढ़ती है। किसान सौर ऊर्जा का उपयोग करके बिजली का बिल और डीजल की लागत बचा सकते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि हम सभी को इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। इन दोनों योजनाओं में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आधे से अधिक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जिसे देशभर में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। आज देश के हजारों लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता दोनों बन चुके हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष  सचिन बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, समाजसेवी  कोमल सिंह राजपूत,  खूबचंद पारख,  संतोष अग्रवाल,  राजेश श्यामकर, श्रीमती रेखा मेश्राम,  रविन्द्र वैष्णव,  किशुन यदु,  राधेश्याम गुप्ता, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम  गौतम पाटिल, कार्यपालक निदेशक राजनांदगांव  शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंता  शंकेश्वर कंवर,  नागार्जुन बिम्बिसार,  रंजीत घोष,  केसी खोटे,  सुनील भुआर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.