ज्योतिष-वास्तु सीखने का सुनहरा मौका: ​​​​​​​महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान कराएगा डिप्लोमा, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Updated on 30-09-2025 02:34 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग अब ज्योतिष, वास्तुशास्त्र और कर्मकांड की पढ़ाई कराएगा। इसके लिए महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान ने एक वर्षीय डिप्लोमा सिलेबस तय किया है, जिसकी शुरुआत नवंबर महीने से ही हो जाएगी। यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम होगा, जिसकी परीक्षा जिलों में बनाए गए केंद्रों पर ऑनलाइन ली जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि ज्योतिर्विज्ञान (ज्योतिष) के पाठ्यक्रम में ग्रह, नक्षत्र की गणना, कुंडली परीक्षण और हस्तरेखाएं देखकर फलादेश बताने की तकनीक सिखाई जाएगी। वहीं, वास्तुशास्त्र में घर व कार्यालय में वास्तु के हिसाब से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी जाएगी।

ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में करियर की संभावनाओं को देखते हुए ज्योतिर्विज्ञान, वास्तुशास्त्र व कर्मकांड की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके तहत एक वर्षीय ज्योतिर्विज्ञान(ज्योतिष) और वास्तु शास्त्र डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता माध्यमिक शिक्षा मंडल या मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण बनाया गया है।

ज्योतिर्विज्ञान और वास्तुशास्त्र में डिप्लोमा के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 30 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। कर्मकांड में डिप्लोमा का पाठ्यक्रम दो तीन महीने बाद शुरू होगा।

तीन-तीन दिन लगेगी कक्षा

दोनों पाठ्यक्रमों की कक्षाएं एक नवंबर से आनलाइन शुरू होंगी। सप्ताह में तीन-तीन दिन दो-दो घंटे की कक्षा होगी। ज्योतिर्विज्ञान की कक्षाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेंगी। वहीं वास्तु शास्त्र की कक्षाएं मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को लगेंगी। इनका संचालन संस्कृत भवन से होगा।

परीक्षा ऑफलाइन होगी

यह पाठ्यक्रम 10 माह का होगा। अगले साल अक्टूबर में संस्कृत संस्थान इन पाठ्यक्रमों की आफलाइन परीक्षा लेगा। नवंबर में इसका रिजल्ट जारी होगा। सभी जिले में इसके लिए केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी किसी भी जिले से परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की भी लेंगे मदद

शिक्षकों को महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान प्रशिक्षण दे रहा है। इसमें मदद के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के प्रोफेसरों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

ज्योतिष व वास्तु शास्त्र रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम है। पांच हजार रुपये में एक पाठ्यक्रम कर सकते हैं। ज्योतिष व कर्मकांड में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। - आरके सिंह (अपर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय)



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.