अयोध्‍या में शुरू हुई गोल्‍फ कार्ट सेवा, राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ पर चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

Updated on 27-09-2023 02:16 PM
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष योजना बनाई गई है। श्रद्धालुओं को रामलला के दरबार तक आसानी से पहुंचाने की योजना पर काम किया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयेाध्‍या में लगातार बढ़ने वाली पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार उनकी सुविधाओं को ध्‍यान रख कर तमाम योजनाएं लागू की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को इको- फ्रेंडली गोल्‍फ कार्ट का संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को विभिन्न मंदिरों का दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

अयोध्या में इलेक्ट्रिक संचालित 5 गोल्‍फ कार्ट का संचालन मंगलवार को शुरू किया गया। इनकी संख्‍या अगले माह तक 25 और प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम तक 40 कर दी जाएगी। डीएम नितीश कुमार के मुताबिक, इस सेवा से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्‍या के प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने में आसानी होगी। गोल्फ कार्ट की सेवा कनक भवन, हनुमान गढ़ी, राम जन्‍मभूमि आदि का दर्शन करने के लिए मिल सकेगी। इसका किराया भी श्रद्धालुओं की जेब को देखते हुए 50 रुपये रखा गया है।

गोल्फ कार्ट सेवा के पहले चरण का संचालन पर्यटन विभाग की ओर से किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्राइवेट संस्‍थाओं को इसके संचालन से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। गोल्फ कार्ट इलेक्ट्रिक वाहन राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ और धर्म पथ पर प्रदूषण रहित दौड़ेगा।। इसके शुभारंभ के मौके पर डीएम के साथ नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह, डिप्‍टी डायरेक्‍टर पर्यटन आरपी यादव आदि मौजूद रहे। उन्होने इसकी सवारी कर ट्रायल लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.