बिहार के शिक्षकों के लिए दशहरे से पहले गुड और बैड न्यूज साथ-साथ, एक हाथ से पैसे बंटेंगे तो दूसरे हाथ से रुकेंगे भी

Updated on 06-10-2023 01:12 PM
पटना: केके पाठक की कड़ई से परेशान शिक्षकों, हेडमास्टरों के लिए गुड न्यूज है। पाठक की अगुवाई में चल रहे शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को इस दशहरा 2023 से पहले करोड़ों रुपये देने की तैयारी पूरी कर ली है। इस साल बिहार में शिक्षकों के लिए हैप्पी दशहरा होगा। दरअसल शिक्षा विभाग ने इस साल की दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले टीचरों को सैलरी भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। इतना ही नहीं, शिक्षा विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों से जुड़े स्कूलों के टीचरों के साथ-साथ उत्क्रमित मिडिल स्कूलों के टीचरों के अलावा प्रिंसिपलों के सितंबर में दिए जाने वाली सैलरी के लिए एक दो नहीं बल्कि पूरे 713 करोड़ रुपयों की मंजूरी दे दी है।

बिहार के टीचरों के लिए गुड न्यूज

713 करोड़ रुपयों की इस रकम से बिहार में शिक्षकों की सैलरी का भुगतान किया जाएगा। इन पैसों से कुल 2,74,681 टीचरों की तनख्वाह मिलेगी। आपको बता दें कि समग्र शिक्षा के इन टीचरों को सितंबर की सैलरी नहीं मिली है। एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान के लिए एक बड़ी रकम की मंजूरी दी गई है जो 91 अरब रुपयों से ज्यादा है। इस धन में से करीब 51 करोड़ से ज्यादा रुपए जारी किए जा चुके हैं। इन पैसों को किसी और काम में खर्च नहीं किया जा सकेगा।

टीचर गुड न्यूज के साथ बैड न्यूज भी जान लें

वहीं बिहार के कुल 34,500 टीचरों के लिए बैड न्यूज यानी बुरी खबर भी है। इन शिक्षकों को पुरानी वाली पेंशन योजना का फायदा नहीं मिलेगा। पटना हाईकोर्ट से इन टीचरों को ये झटका लगा है। पटना हाईकोर्ट ने इन टीचरों को पुरानी पेंशन योजना का फायदा देने से साफ इनकार करते हुए उनकी अपील को खारिज कर दिया। पटना हाईकोर्ट में जस्टिस पीबी बजन्थरी और अरुण कुमार झा की बेंच ने नंद किशोर ओझा की तरफ से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद ये आदेश दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.