'Good boy' आपकी सूचना ले ली गई, अरे बर्थ डे विश के लिए हाथ खड़ा कर दो नफीस भाई... स्पीकर सतीश महाना स्टाइल

Updated on 08-08-2023 01:20 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को मणिपुर मुद्दे पर विधानमंडल के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ और प्रदर्शन कर रहे विपक्षी दलों ने पूर्वोत्तर राज्य में जातीय संघर्ष की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव लाने का दबाव डाला, जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा में स्पीकर सतीश महाना के समक्ष विपक्षी सदस्यों ने पहले तो चर्चा की मांग की, स्पीकर ने मना कर दिया तो बात निंदा प्रस्ताव पर आ गई। इसे भी स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया। इस पूरे हंगामे के बीच विधानसभा स्पीकर सतीश महाना के अलग-अलग रूप दिखाई दिए। कभी वे सख्ती से नियमों का पालन कराते नजर आए तो कभी विधायकों को प्यार से पुचकारते भी नजर आए।


विपक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जैसे ही मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू किया सतीश महाना ने साफ कहा, “किसी को भी इस बात की इजाजत नहीं है कि वह अव्यवस्था फैलाए।” सतीश महाना ने कहा, “आप कह रहे हैं कि मणिपुर पर चर्चा कराओ। अगर कोई भी सदस्य कहेगा केरला स्टोरी पर चर्चा कराओ। तो उचित होगा क्या? आपमें से कोई भी सदस्य पश्चिम बंगाल की हिंसा पर चर्चा कराने की मांग करेगा तो होगी क्या? दूसरी किसी भी प्रदेश की चर्चा दूसरे किसी भी प्रदेश में नहीं हो सकती। न नियमावली में है न परंपरा में है।”

'आपकी एक गलत परंपरा से कई गलत परंपराएं शुरू होंगी'

विपक्षी सदस्य जब ज्यादा दबाव डालने लगे तो स्पीकर ने कहा, “शर्मसार करने वाली देश में और दुनिया में बहुत सारी घटनाएं होती हैं, सबको हमें नहीं देखना। हम उत्तर प्रदेश के बारे में देखेंगे। अगर आप कहेंगे कि अमेरिका में भी शर्मसार करने वाले कोई घटना तो उस पर हम नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश से संबंधित विषय पर करेंगे। आपकी एक गलत परंपरा से कई गलत परंपराएं शुरू होंगी। मैं ऐसा नहीं कर सकता।”

इस दौरान विपक्ष से जब नियम 110 का जिक्र आया तो महाना ने कहा कि आप पढ़कर बोल रहे हैं, मैं बिना पढ़े बोलता हूं। नियम 110 का प्रस्ताव नेता सदन की सहमति से आप कर सकते हैं। आपने सहमति नहीं ली है। इसलिए आप ये प्रस्ताव नहीं ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्मा जी आपको पता है कि जो आप कह रहे हो गलत कह रहे हो। इसके बाद जब विपक्ष ने कहा कि हम चर्चा नहीं कर सकते लेकिन घटना की निंदा तो कर सकते हैं। इस पर सतीश महाना ने कहा कि आप कर सकते हैं। फिर जब नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव खड़े हुए और मणिपुर की हिंसा पर मांग करने लगे तो स्पीकर ने ने कहा कि माननीय नेता प्रतिपक्ष आप प्रसन्न हैं न? उत्तर प्रदेश में सब सही है न? इस बात की आपको बधाई।

'आपकी रुचि नाला बनाने में नहीं राजनीति करने में ज्यादा है'

सदन में हंगामा जारी था और सतीश महाना अपने कार्यवाही आगे बढ़ा रहे थे। उन्होंने नियम 301 पर सतीश महाना ने कहा कि जो भी अपनी सीट पर होगा, उसकी सूचनाएं ही ली जाएंगीं। उन्होंने एक-एक सदस्य का नाम लेना शुरू किया। उन्होंने कहा, “मनोज कुमार पांडेय जी आपके क्षेत्र की बहुत महत्वपूर्ण सूचना है, जिससे आप अपने क्षेत्र का काम कर सकते हैं। भगवंतनगर का नाला बनाया जाना है। अगर आप चाहते हैं कि नाला बनाया जाए तो अपनी सीट पर चलिए। आपकी रुचि नाला बनाने में नहीं राजनीति करने में ज्यादा है, आपकी सूचना नहीं ली जाएगी।”

“मोहम्मद फईम इरफान अपनी सीट पर चलिए और हाथ खड़ा कीजिए। विधायक ने ऐसा ही किया तो स्पीकर बोले- गुड बॉय, आप अपनी सीट पर हैं, आपने हाथ खड़ा किया, आपकी सूचना ले ली गई।” इसके बाद नियम 300 के तहत विधायक अभय सिंह की मंत्रियों को परामर्श देने वाली स्थायी समितियों के गठन के संबंध में सूचना पर सतीश महाना ने कहा, “अभय सिंह जी आपकी बहुत महत्वपूर्ण सूचना है। आप नहीं समझते कि ये महत्वपूर्ण है तो इसको नहीं सुना जाएगा।”

'अपने सदस्यों को बर्थडे विश नहीं करेंगे? अच्छी बात नहीं है'विपक्षी सदस्य विरोध में वेल में आकर खड़े हो गए, इसी दौरान स्पीकर ने जन्मदिन पर शुभकामनाओं को पढ़ना शुरू किया और बोले, " सब लोग चलकर अपनी जगह बैठें, बर्थडे विश कर दो भाई। अरे देखिए, अपने सदस्यों को बर्थडे विश नहीं करेंगे? अच्छी बात नहीं है। अरे बर्थ डे विश के लिए तो हाथ खड़ा कर दो नफीस भाई।”

बता दें सोमवार को समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और कांग्रेस के सदस्य मणिपुर में जारी हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बयान देने की मांग करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। शून्यकाल के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर मुद्दा ‘गंभीर’ है। क्या हम इसकी निंदा करने के लिए एक प्रस्ताव पारित नहीं कर सकते? विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अनुरोध ठुकराते हुए सदस्यों से राज्य के मुद्दे तक सीमित रहने के लिए कहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.