ग्राम आमाडांड में सुशासन तिहार: शिविर में 1261 आवेदनों का निराकरण

Updated on 29-05-2025 06:51 PM

एमसीबी। जिले के विकासखंड खड़गवां के ग्राम आमाडांड में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। 8 से 11 अप्रैल तक किये गये आवेदनो का निराकरण करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया था।

सभी विभागों से प्राप्त कुल 1467 आवेदनों में से 1261 का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष 187 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। ग्रामीणों को बताया गया कि यह शिविर न केवल जानकारी देने के लिए नहीं है, बल्कि आम जनमानस के समस्याओं के तत्काल समाधान का एक मंच है। जो लोग विकासखण्ड या जिला कार्यालय नहीं जा पाते है। उनकी समस्याओं का समाधान ऐसे शिविर में किया जाता है।

आमाडांड सेक्टर में कुल 8 गांव कौड़ीमार, उधनापुर, जडहरी, मेरो, मुकुंदुपुर, कदरेवा, छोटेकुलआ तथा आमाडांड के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने-अपने विभाग से संबंधित चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल जागरूकता अभियान पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण और घरेलू नल कनेक्शन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया जिसमें जनपद पंचायत द्वारा मीना सिंह, गीता यादव, उर्मिला, राजमनी, कुमारी तुलसी, गिरजा सिंह, बसंती, नेहा, फूलबसिया, पवन कुमारी, दुर्गावती, ममता, रामरती, सोनकली, संगीता, सुनीता बाई, रामवती, सुमित्रा, जानकी बाई, कुमारी सरिता, शांति, जोहन, अर्चना, मान कुंवर, दर्शन कुंवर सिंह, मुजू देवांगन एवं सीता बाई को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें इरमुन पण्डो, लीलावती, ममता, पप्पी, गीता एवं कुंती बाई को गोद भराई का लाभ दिया गया।इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सहायता दी जाती है। विभाग द्वारा गौरी, शिवम, अनय, कीर्ति, अंशिका, सोनाक्षी एवं मीनाक्षी को सुपोषण टोकरी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीना, दुर्गावती, जयपाल सिंह, बीरबल सिंह, इन्द्र, मनोहर सिंह, परमजीत, पार्वती, पार्वती और गणेश प्रसाद को आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान किया गया। जिसके माध्यम से वे अब निःशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।


विकसित कृषि संकल्प अभियान की लोगों को दी गई जानकारी

डॉ. आदित्य गौराहा तथा डॉ. रितु रानी मिंज के द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान की व्यापक जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि कृषि एवं संबंधित विभाग जैसे उद्यान, पशुपालन, मछली पालन के जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों तथा कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों की 3 टीम गठित की गई है। ये टीम प्रतिदिन प्रति विकासखण्ड 2 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों के साथ कृषक पाठशाला के माध्यम से कृषकों को मृदा परीक्षण, धान की कतार बोनी एवं पैडी ट्रांसप्लांटर से धान रोपड़, ड्रोन तकनीकी का उपयोग, प्राकृतिक खेती योजना के बारे में, बीजों की नवीन किस्में, संतुलित उर्वरक उपयोग, संतुलित कीटनाशक उपयोग, पशुओं की मौसमी बिमारियों एवं उपचार, उद्यानिकी फसलों के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा करेंगे, साथ ही कृषि विभाग उद्यान विभाग, पशुपालन, मछलीपालन विभाग की प्रमुख राज्य एवं केन्द्रीय योजना के बारे में जानकारी साझा की जायेगी। शिविर में ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड के प्रगतिशील कृषकों को भी उनके नवाचार के बारे में बताने हेतु आमंत्रित किया जायेगा। शिविर में जिला सदस्य प्रिया सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्याम बाई मरकाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह करियाम, जनपद सदस्य अजय सिंह, सीता कुमारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष सोनमती उर्रे, मण्डल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, रामप्रसाद गुप्ता, सरपंच जामुनी बाई, संतोष, विजय सिंह, रामवती, श्याम बाई, सरिता सिंह, रामलाल, एसडीएम विजयेन्द्र सारर्थी, तहसीलदार सिद्धी गबेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.