बहुत ही सराहनीय एवं कारगर प्रयास है सुशासन तिहार : सांसद

Updated on 25-05-2025 01:43 PM

बालोद।  कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग ने कहा कि सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ सरकार का शासन-प्रशासन को आम जनता के द्वार तक ले जाने का बहुत ही सराहनीय एवं कारगर प्रयास है। सांसद श्री नाग आज सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत नगर पंचायत डौण्डी के पुलिस मैदान में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन के द्वारा आज जनता के वास्तविक मांगों एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेकर उनका समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। श्री नाग ने कहा कि इस तरह से प्रदेश के मुखिया के द्वारा एक सच्चे अभिभावक की तरह सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेश की जनता की वास्तविक जरूरतों की जानकारी प्राप्त कर उसका समुचित निराकरण सुनिश्चित करने का अत्यंत जनहितैषी एवं संवेदनशील प्रयास किया गया है। नगर पंचायत डौण्डी के पुलिस मैदान में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर आज नगर पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष श्रीमती मोहंतीन चैरका, उपाध्यक्ष  संजीव मानकर, जनपद अध्यक्ष  मुकेश कौड़ो, जनपद सदस्य  तुलेश्वर हिचामी व सुश्री साधना सोरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि डॉ. रूपेश नायक,  मनीष झा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रामनारायण धनकर सहित नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष  तोरण साहू, नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन के अलावा नगर पंचायत डौण्डी के पार्षदों सहित जिला जनसंपर्क अधिकारी  चंद्रेश ठाकुर, तहसीलदार  देवेन्द्र नेताम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  संतोष कुमार देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत नगर पंचायत डौण्डी के सभी वार्डों के नागरिकों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 366 आवेदन प्रस्तुत किया गया था। संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों गहन परीक्षण के उपरांत सभी 366 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया है।

शिविर में आज अतिथियों के द्वारा हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योनजाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। जिसके अंतर्गत 05 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णता प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांग एवं बुजुर्गों को 01 नग श्रवण यंत्र एवं 02 छड़ी, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले 02 छात्रों को प्रशस्त्रि पत्र, राजस्व विभाग डौण्डी द्वारा श्रीमती रूखमनी बाई को 15 हजार रूपये का स्वेच्छानुदान एवं 02 आय प्रमाण पत्र वितरीत किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे मुन्हे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन संस्कार संपन्न कराया गया।  

  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री नाग ने केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के लोगों के सर्वांगीण विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा भारत देश विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है।  नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी सोच एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सभी वर्गों के हितों की रक्षा एवं कल्याण हेतु कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहंतीन चैरका ने राज्य शासन के इस सुशासन तिहार के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं को जानने का जनहितैषी प्रयास किया गया है। वह अत्यंत सराहनीय एवं काबिले-तारीफ है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान नगरवासियों के द्वारा अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु प्रस्तुत किए गए सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा। नगर पंचायत उपाध्यक्ष  संजीव मानकर ने कहा कि सुशासन तिहार के आयोजन होने से आम नागरिकों को अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय एवं अन्य उच्च कार्यालयों के चक्कर लगाने के समस्या से भी निजात मिली है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सुशासन तिहार आम जनता के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होकर आने वाले समय में इसका दूरगामी परिणाम हम सबको देखने को मिलेगा। कार्यक्रम को नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित करते हुए सुशासन तिहार के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए आम नागरिकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आगे आने की भी अपील की। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया।

आज नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान राजस्व विभाग को 113, नगर पंचायत डौण्डी को 148, महिला बाल विकास को 25, विद्युत विभाग को 28, श्रम विभाग को 08, कृषि विभाग को 08, जिला रोजगार कार्यालय को 06, परिवहन कार्यालय को 05, स्कूल शिक्षा विभाग को 04, स्वास्थ्य विभाग को 03, जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 03, खाद्य विभाग को 03, लोक निर्माण विभाग को 02, समाज कल्याण विभाग को 01, वाणिज्य एवं उद्योग को 01, लाईवलीहुड कॉलेज को 01, चिप्स को 01, पशुपालन को 01, जल संशाधन 01, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक को 01, पुलिस विभाग को 01, नजुल शाखा 01 को 1 सहित कुल 366 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.