सुशासन तिहार : घुपसाल में समाधान शिविर संपन्न

Updated on 20-05-2025 11:55 AM

राजनांदगांव।  सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत घुपसाल कु. में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में आमगांव छु, बम्हनीचारभाठा, भकुर्रा, बूचाटोला, दामाबंजारी, गेरूघाट, घोटिया, जयसिंगटोला, कल्लूबंजारी, केशोटोला, कुहीकला, लाममेटा, मासुल, मेटेपार, टिपानगढ़ के ग्रामीणों से शिकायत एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का विभागवार निराकरण किया गया। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित अन्य विभागों को प्राप्त कुल 2220 आवेदन का निराकरण किया गया। जिनमें से 2189 आवेदन मांगों एवं 31 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे।

समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का ग्रामीणों की उपस्थित में निराकरण की सार्वजनिक वाचन के माध्यम से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने समाधान की प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी संतुष्टि व्यक्त की। शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र व नवीन जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड,  मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं नन्हे बच्चों का अन्नप्रसान भी कराया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।

समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष  संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य  गोपाल सिंह भुआर्य,  बालमुकुंद कुंजाम,  ओम प्रकाश चन्द्रवंशी,  एकांत चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी मण्डावी, श्रीमती भेष बाई साहू एवं श्रीमती उतरा निषाद, सदस्य जनपद पंचायत छुरिया तथा सम्मिलित ग्राम पंचायतों समस्त सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, तहसीलदार कुमर्दा श्रीमती अकांक्षा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया  होरीलाल साहू  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.