सुशासन तिहार : करमतरा में समाधान शिविर का आयोजन

Updated on 27-05-2025 01:00 PM

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुसार शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत तीसरे व अंतिम चरण में समाधान शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला करमतरा में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत करमतरा के अलावा ग्राम पंचायत कु भाठागांव, सोनेसरार, मरेठानवागांव, संबलपुर, छुईखदान, मोखली, रूपाकाठी, च टोलागांव, कोटरासरार, जंगलपुर के ग्रामीणों से प्राप्त विभागीय मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी प्राप्त 1 हजार 994 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं की गोदभराई की। जनप्रतिनिधियों ने समाधान शिविर में 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्ण होने पर प्रतीकात्मक रूप से चाबी प्रदान किया गया। इसके साथ ही पात्र 12 हितग्राहियों को नवीन जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड तथा  4 किसानों को किसान किताब का वितरण किया गया।

समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदनों के निराकरणों की सार्वजनिक वाचन के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुष विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने आधार कार्ड बनवाया तथा आधार अपडेशन भी करवाया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती रंजीता पटौती, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत  मनीष साहू, सदस्य जनपद पंचायत  टुमन साहू, सदस्य जनपद पंचायत श्रीमती रेशमा साहू,  विवेक मंडावी, जनपद सदस्य श्रीमती दीपक पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत करमतरा श्रीमती रेखा बघेल, सरपंच  रति राम साहू,  अरूण चन्द्राकर, श्रीमती सोहद्रा साहू,  भूपेन्द्र साहू, श्रीमती पुष्पलता साहू सहित तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत अन्य ग्रामों के सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.