सुशासन तिहार : सिंघिया क्लस्टर में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

Updated on 28-05-2025 01:19 PM

कोरबा। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में सिंघिया क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं के लाभ को सीधे जनता तक पहुंचाने का माध्यम बना।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पवन सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा,  प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत,  तुलाराम भारद्वाज, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), एवं  जयप्रकाश डड़सेना, सीईओ जनपद पंचायत ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

शिविर में जनपद सदस्य श्रीमती सरस्वती डिक्सेना,  अक्षय कुमार गर्ग,  चतुरभुवन नायक, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

समाधान शिविर में क्लस्टर सिंघिया की ग्राम पंचायतें सिंघिया, लखनपुर, सुतर्रा, कोरबी, कापूबहरा, मलदा, नगोईबछेरा, बिनझरा, भांवर एवं बरतराई शामिल रहीं।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों की सुनवाई कर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को खेल सामग्री (जूता, गेंद) व जाति प्रमाण पत्र, जनपद पंचायत द्वारा राशन कार्ड और जॉब कार्ड, कृषि विभाग द्वारा मोटर पंप, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही किसानों को ऋण चेक का भी वितरण किया गया। समाधान शिविर में शासन की योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ ही शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.