सुशासन तिहार : तृतीय चरण में ग्राम परसतराई में लगा समाधान शिविर

Updated on 07-05-2025 11:51 AM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के धरसीवा ब्लॉक के ग्राम परसतराई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन हुआ। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम परसतराई में अब तक 6,457 मांग और 181 शिकायतें प्राप्त हुए थी, जिनमें 6,593 आवेदनों का निराकरण हो चुका है।

शिविर में विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि जनहित में संवाद से समाधान तक सुशासन तिहार लोगों की उम्मीदें पूरा कर रहा है। आज धरसींवा के ग्राम परसतराई में प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के तीसरे चरण समाधान शिविर कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनके निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार के अंतर्गत जनता को राहत पहुंचाने और उनके जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के मंशानुरूप आमजनों की मांगों को पूरी करने और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेकर निराकरण करने समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में प्रतिबद्धता के साथ सुशासन तिहार के अंतर्गत कार्य किए जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए हैं। यह आवेदन समाधान पेटी, शिविर और ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से लिए गए। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और विकासखण्ड मुख्यालय स्तर के साथ हाट बाजारों में की गई थी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.