नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुशासन की दस्तक

Updated on 31-01-2026 12:38 PM

सुकमा। गुरुवार को कलेक्टर  अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक  किरण गंगाराम चव्हाण ने विकासखंड कोंटा के दूरस्थ ग्राम पिड़मेल, भेज्जी एवं डब्बाकोंटा का दौरा कर शासकीय संस्थानों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि दूरस्थ क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और पारदर्शी रूप से पहुंचे।

स्वास्थ्य, शिक्षा और पीडीएस व्यवस्था की हुई गहन जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राम पिड़मेल में उप स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। प्राथमिक शाला में बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली तथा शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

वहीं ग्राम डब्बाकोंटा में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उपचाररत मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

ग्रामीणों से संवाद, योजनाओं की जानकारी और बस का औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने ग्रामीणों से सीधे चर्चा कर प्रधानमंत्री आवास योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, महतारी वंदन योजना सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे।

इसके साथ ही अरहनपुर से कोंटा जा रही यात्री बस का औचक निरीक्षण किया गया, जहां किराया सूची, यात्री सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर यात्रियों से फीडबैक लिया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मुकुन्द ठाकुर एवं वनमंडलाधिकारी  अक्षय कुमार भोंसले भी उपस्थित थे ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.