सुशासन - लोकतंत्रीय राज व्यवस्था का सर्वोत्कर्ष - द्विवेदी

Updated on 20-12-2024 01:01 PM

राजनांदगांव ।  शासकीय नवीन महाविद्यालय अर्जुनी एवं शास. शिवनाथ महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा संस्था प्राचार्य क्रमश: डॉ. श्रीमती अंजना ठाकुर एवं डॉ. श्रीमती निर्मला उमरे के प्रमुख संयोजन - संरक्षण में समसामयिक महत्तम परिप्रेक्ष्य में ‘सुशासन’  विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि विशिष्ट विचार संगोष्ठी में नगर के विचारप्रज्ञ चिंतक डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी को मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।

संगोष्ठी में उपस्थित महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. द्विवेदी ने बताया कि सुशासन का सीधा-सरल-सामान्य अर्थ माना जाता है - शुभ, अच्छा, मंगलकारी, वस्तुत: सुशासन किसी राजनीतिक इकाई में लोक कल्याण एवं बहुजन हितकारी नीतियों - योजनाओं के माध्यम से अधिसंख्य जनों के लिए श्रेष्ठतम प्रबंधन के साथ-साथ कानून/न्याय का शासन सहजता से उपलब्ध कराना होता है। वास्तविकता में सुशासन लोकतंत्रीय राज-व्यवस्था का सर्वो-उत्कर्ष होता है।

आगे डॉ. द्विवेदी ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि  ‘सुशासन’ एवं सुशासन दिवस अपने समय काल में सर्वदा सर्वप्रिय एवं सर्वाधिक लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती /जन्म दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा वर्तमान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 2014 में की गई थी। तत्समय से ‘सुशासन राज व्यवस्था’ में एक लोकप्रिय पहचान बन गई है।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मान्यता अनुसार  ‘सुशासन’  में नौ विशिष्टताएं समाहित होती है-विधि का शासन, समानता-समावेषण, अधिकाधिक भागीदारी, अनुक्रियता, सर्वमतैक्य-बहुहितीय, प्रभावशीलता, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और निष्पक्ष आंकलन ।

डॉ. द्विवेदी ने सुशासन संदर्भ में वर्तमान प्रदेश-केन्द्र सरकार के लगभग एक वर्षीय शासन पूर्ण होने के संदर्भ में विभिन्न लोकप्रिय-लोकहितकारी कार्य योजनाओं को उनके जीवंत उद्धारणों (महतारी वंदन, किसान समृद्धि, हर गरीब को मुफ्त राशन, हर घर बिजली, नल, स्वच्छ भारत, हर घर शौचालय, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आवास योजना आदि) से अभिप्रमाणित भी किया।

संगोष्ठी में प्राचार्य द्वय डॉ. अंजना ठाकुर, डॉ. उमरे, प्राध्यापकगणों में डॉ. लहरे, डॉ. कन्नौजे, डॉ. सहारे आदि ने भी प्रभावी वैचारिक सहभागिता की। संगोष्ठी का प्रारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन, वंदन से हुआ तथा समापन डॉ. द्विवेदी के प्रति श्रेष्ठ विचार संपे्रषण एवं मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में सक्रिय उपस्थिति-सहभागिता के लिए आभार प्रदर्शन से हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.