दुनिया के इन 8 सबसे अमीरों पर मंगल रहा अमंगल

Updated on 14-09-2022 06:10 PM

अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को आई सुनामी में टॉप-10 अरबपतियों में से 8 लोगों के 41 अरब डॉलर से अधिक डूब गए। इसमें सबसे अधिक अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस को 9.84 अरब डॉलर की चपत लगी है। वहीं, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को 8.35 अरब डॉलर तो बिल गेट्स को 2.84 अरब डॉलर की चोट पहुंची है।

ब्लूमबर्ग  बिलेनियर इंडेक्स में टॉप-10 लिस्ट में शामिल उद्योगपतियों की संपत्ति में मंगलवार को अगर किसी की बढ़ोतरी हुई तो वह हैं अडानी और अंबानी। गौतम अडानी की संपत्ति में 1.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ तो अंबानी की संपत्ति में 1.23 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और अंबानी नौवें।

दरअसल अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोन्स मंगलवार को 1276 अंक से अधिक अंकों का गोता लगाकर 31104 के स्तर पर बंद हुआ। इस डर से टेस्ला, और ऐप्पल जैसे स्टॉक्स धराशायी हो गए। S&P 500 भी 4.32 फीसद या 177 अंक लुढ़क गया।  नैस्डैक कंपोजिट भी 5% से अधिक टूट गया।  

इससे टेस्ला (TSLA) को मंगलवार को 4.04% का नुकसान हुआ। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट को 5.50, गूगल को 5.90 और अमेजन जैसे स्टॉक 7 फीसद से अधिक टूटकर बंद हुए। इसका असर इन दिग्गज कंपनियों से जुड़े अरबपतियों की संपत्ति पर भी पड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.