अडानी ग्रुप के लिए खुशखबरी 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की मिली मंजूरी

Updated on 09-10-2022 06:23 PM

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (Ambuja Cements) ने शनिवार को कहा कि उसकी असाधारण आम बैठक (EGM) में रखे गए सभी प्रस्तावों को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि ईजीएम (EGM) में अडानी समूह की कंपनी हार्मोनिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड को तरजीही आधार पर सिक्योरिटी जारी करके 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के एक विशेष प्रस्ताव को भी पारित किया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 91.37 प्रतिशत शेयरधारकों के मत पड़े।

इसके अलावा अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani), उनके बेटे करण अडानी (Karan Adani) और दो निदेशकों तथा चार स्वतंत्र निदेशकों को अंबुजा सीमेंट्स के निदेशक मंडल में नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को भी शेयरधारकों ने मंजूर दी। ईजीएम (EGM) में गौतम अडानी मौजूद नहीं थे और उनकी जगह बैठक की अध्यक्षता उनके बेटे करण अडानी ने की।

इस हफ्ते की शुरुआत में संस्थागत निवेशक परामर्श कंपनी आईआईएए (IIAA) ने शेयरधारकों को 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव के खिलाफ मत देने की सलाह दी थी। ईजीएम में 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। अडानी समूह ने पिछले महीने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी सीमेंट का अधिग्रहण सौदा पूरा हो जाने की घोषणा की थी। करीब 53,800 करोड़ रुपये के लेनदेन वाले इस सौदे के तहत इन दोनों सीमेंट उत्पादक कंपनियों में स्विस कंपनी होल्सिम की हिस्सेदारी को अडानी समूह ने ले लिया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.