अडानी के निवेशकों के लिए खुशखबरी! लोन का प्री-पेमेंट करेगा ग्रुप, 1 महीने में चुकाएगा इतना कर्ज

Updated on 28-02-2023 08:48 PM
नई दिल्ली : जबरदस्त बिकवाली के बीच अडानी ग्रुप (Adani Group) निवेशकों का विश्वास जीतने की पूरी कोशिश कर रहा है। अडानी ग्रुप पर आरोप लगते रहे हैं कि इस पर भारी-भरकम कर्ज है। ग्रुप ने अपनी कंपनी के शेयरों पर भी लोन ले रखे हैं। अडानी ग्रुप ऐसे लोन का प्री-पेमेंट या पुनर्भुगतान करने की योजना बना रहा है। अडानी ग्रुप की योजना इस साल मार्च के आखिर तक 690 से 790 मिलियन डॉलर (65 अरब रुपये तक) के लोन का प्री-पेमेंट करने की है। यह लोन ग्रुप ने अपनी कंपनियों के शेयरों पर लिया हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने यह बात कही है।

हांगकांग में बांडहोल्डर्स के सामने रखे थे प्लान


अडानी ग्रीन एनर्जी की 800 मिलियन डॉलर से उसके 2024 बॉन्ड को रिफाइनेंस करने की भी योजना है। नाम ना बताने की शर्त पर एक सोर्स ने यह बात कही है। इन योजनाओं को अडानी ग्रुप के मैनेजमेंट ने मंगलवार को हांगकांग में ग्रुप के बांडहोल्डर्स के सामने रखा है।

हो चुका 150 अरब डॉलर का नुकसान


यूएस शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि अडानी ग्रुप की कंपनियां 85 फीसदी ओवरवैल्यूड हैं। साथ ही ग्रुप द्वारा शेयरों में हेरफेर करने की बात भी कही गई थी। इसके बाद से अडानी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट आई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 150 अरब डॉलर घट गया है। हलांकि, अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से नकारा है।

ग्रुप ने किया था रिफाइनेंसिंग प्लान का खुलासा


अडानी ने इस महीने की शुरुआत में निवेशकों की चिंताएं दूर करने के लिए बांडहोल्डर्स के साथ एक बैठक की थी। इसमें ग्रुप के अधिकारियों ने अपनी कुछ यूनिट्स में रिफाइनेंसिंग प्लान्स का खुलासा किया था। साथ ही शेयरों पर लिए गए सभी लोन्स के प्री-पेमेंट की योजना बनाई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.