त्योहार से पहले आम्रपाली बायर्स के लिए खुशखबरी

Updated on 24-09-2022 06:03 PM
आम्रपाली ग्रुप ( Amrapali Group) के परेशान घर खरीदारों के लिए  बड़ी राहत है। जल्द ही उन्हें उनका आशियाना सौंप दिया जाएगा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट (SC) को बताया गया है कि बायर्स को 11,858 फ्लैट अगले 2-3 महीने में डिलिवर कर दिए जाएंगे। इनमें से 5,428 यूनिट को अक्टूबर में ही  सौंप दिया जाएगा।
 5,428 फ्लैट्स अगले महीने ही सौंप दिए जाएंगे
मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ को अदालत के रिसीवर वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि ने सूचित किया कि इस त्योहारी सीजन यानी अगले महीने NBCC द्वारा पूरे किए गए 5,428 फ्लैटों को बिजली और पानी कनेक्शन के साथ घर खरीदारों को दिया जाएगा। उन्होंने अपने बयान में बताया कि हम अन्य 6,430 फ्लैट्स जो कि पूरी हो चुकी है लेकिन बिजली और पानी के कनेक्शन के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और एक बार कनेक्शन हो जाए तो उसे अगले दो से तीन महीनों में घर खरीदारों को सौंप दिया जाएगा।
पूरा पेमेंट के बाद ही फ्लैट दिया जाएगा
पीठ ने वेंकटरमणि से कहा कि यह एक महत्वपूर्ण विकास है कि बनने वाले 38,000 से अधिक फ्लैटों में से 11,000 से अधिक यूनिट को फ्लैट खरीदारों को सौंपा जा रहा है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा कि बायर्स द्वारा पूरा भुगतान होने के बाद ही फ्लैट्स की चाभी दी जाए। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.