रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लगे आधुनिक LHB कोच, झटकों से मिलेगी राहत

Updated on 16-04-2026 11:57 AM

भोपाल। रेलवे प्रशासन यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पश्चिम मध्य रेल ने जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को अब एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच के साथ संचालित करने का निर्णय लिया है।

इस बदलाव के तहत गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 14 अप्रैल से अपने प्रारंभिक स्टेशन जोधपुर से एलएचबी रैक के साथ चलना शुरू हो गई है, वहीं गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 15 अप्रैल से भोपाल से एलएचबी कोच के साथ संचालित होगी।

सफर होगा आरामदायक

रेलवे द्वारा किए गए इस बदलाव से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुरक्षा और आराम मिलेगा। एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होते हैं, जो पारंपरिक आईसीएफ कोच की तुलना में अधिक मजबूत और सुरक्षित माने जाते हैं। इनमें बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, उन्नत ब्रेकिंग व्यवस्था और अधिक गति क्षमता होती है, जिससे ट्रेन संचालन भी अधिक स्मूथ हो जाता है।

19 कोच की नई संरचना

इस ट्रेन में कुल 19 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय इकानमी, 7 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी (गार्ड और लगेज) तथा 1 जनरेटर कार शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.