नवरात्रि पर डोंगरगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

Updated on 22-09-2025 02:00 PM

रायपुर। नवरात्रि में मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थायी रूप से रोका जाएगा। इसके अलावा दुर्ग से डोंगरगढ़ तक एक स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं दो मेमू ट्रेनों को गोंदिया तक बढ़ाया गया है।

बिलासपुर-भगत की कोठी, बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर-चेत्रई, बिलासपुर-पुणे और रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को डोंगरगढ़ में 2-2 मिनट का ठहराव दिया गया है। वहीं, गोंदिया-दुर्ग मेमू ट्रेन को नौ दिनों के लिए रायपुर तक विस्तारित किया गया है, जो भिलाई, देवबलौदा, कुम्हारी, सरोना होते हुए रायपुर पहुंचेगी।

रेलवे ने इस दौरान यात्रियों के लिए फलाहारी थाली की सुविधा भी शुरू की है, जिसकी कीमत ₹60 से ₹200 के बीच होगी। यात्री IRCTC की ई-कैटरिंग वेबसाइट या फूड ऑन ट्रैक ऐप से दो घंटे पहले ऑर्डर कर सकेंगे। स्टेशन और ट्रेनों में सात्विक और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.