खुशखबरी! अब PF में जमा रकम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

Updated on 28-03-2023 07:46 PM
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने कर्मचारियों की भविष्य निधि पर ब्याज दरें (Interest Rate) बढ़ा दी हैं। EPFO ने कर्मचारियों की भविष्य निधि पर ब्याज दर (Interest Rate) बढ़ाकर 8.15% कर दी हैं। सीबीटी की बैठक कल यानी सोमवार से शुरू हुई थी। इस दौरान संभावना जताई जा रही थी कि ईपीएफओ की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। ऐसा हुआ भी है। ईपीएफओ ने ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। मार्च 2022 में, सरकार ने 2021-22 के लिए 8.1% ईपीएफ दर घोषित की थी, जो 1977-78 के बाद 40 साल में सबसे कम थी। सीबीटी की मीटिंग 28 मार्च तक चलनी है। उम्मीद की जा रही थी कि बैठक के खत्म होने के साथ ही कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। बता दें कि हर साल मार्च में सीबीटी (CBT) की बैठक में ब्याज दरों पर फैसला होता है। पिछले साल ईपीएफओ की अच्छी कमाई हुई थी। इसलिए इस बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी।

EPFO की बढ़ी है इनकम


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लिए कमाई के लिहाज से पिछला साल काफी अच्छा रहा है। ईपीएफओ की आमदनी बढ़ी है। बता दें कि ईपीएफओ आपके फंड को कई जगहों पर निवेश करता है। जहां से उसे रिटर्न मिलता है। इस कमाई के जरिये ही ईपीएफओ आपको निवेश पर ब्याज देता है। इस बार ब्याज दरों को बढ़ाए जाने के पीछे कई कारण बताए जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार ब्याज दरें बढ़ाकर 8.20 फीसदी की जा सकती हैं। वहीं ब्याज दरों को स्थिर रखने की भी संभावना जताई जा रही थी।

पिछले बार घटाया गया था ब्याज


बता दें कि ईपीएफओ ने पिछली बार ब्याज दर घटा दी थी। इससे कर्मचारियों को काफी झटका लगा था। ईपीएफओ ने ब्याज दर 8.5 फीसदी से कम करके 8.1 फीसदी कर दी थी। यह पिछले करीब 40 वर्षों की सबसे कम ब्याज दर थी। साल 1977-78 में ईपीएफओ ने आठ फीसदी का ब्याज दिया था। इसके बाद से ब्याज दर 8.25 फीसदी या इससे ज्यादा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.