IPO ओपनिंग के दिन ग्रे मार्केट से मिली निवेशकों को गुड न्यूज

Updated on 31-10-2022 07:11 PM

डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems IPO) के आईपीओ का इंतजार आज यानी 31 अक्टूबर 2022 को खत्म हो रहा है। जो कोई निवेशक इस आईपीओ पर दांव लगाना चाह रहा है, उनके पास 2 नवबंर 2022 तक मौका रहेगा। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट (Grey Market) में कंपनी के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। आइए जानते हैं डीसीएक्स सिस्टम्स आईपीओ (IPO) से जुड़ी सभी डीटेल्स - 

ग्रे मार्केट का क्या है हाल? (DCX Systems GMP)

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार सोमवार को कंपनी के शेयर 71 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जोकि किसी भी आईपीओ के लिए शुभ संकेत माना जाता है। अगर ग्रे मार्केट का यही ट्रेंड बरकरार रहा तो कंपनी के शेयर 280 रुपये (207+71= 278) के आस-पास लिस्ट हो सकते हैं। बता दें, कंपनी 11 नवबंर 2022 को मार्केट में डेब्यू कर सकती है। 

क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट?

च्वाइस ब्रोकिंग के अनुसार, “डिफेंस सेक्टर की परिस्थितियों को देखकर लगता है कि आईपीओ आकर्षक दाम पर उपलब्ध है। हम इस इश्यू को ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दे रहे हैं।’ एंजल वन के अनुसार, “पिछले दो साल के दौरान कंपनी का PAT (टैक्स भुगतान करने के बाद आमदनी) शानदार रहा है। स्ट्रांग ऑर्डर बुक अगले 2 साल की मजबूत राह दिखा रहा है। सभी फैक्टर को ध्यान में रखकर लगता है वैल्युएशन सही है। हम इसे सब्सक्राइब करने की सलाह देते हैं।”

1-  DCX Systems के आईपीओ का प्राइस बैंड क्या है- इश्यू प्राइस - 197 रुपये से 207 रुपये से 

2- DCX Systems आईपीओ के जरिए कितना फंड जुटाना चाह रही है- कंपनी का प्लान है कि इस आईपीओ के जरिए 400 करोड़ रुपये इकट्ठा किया जा सके। 

3- DCX Systems का लॉट साइज क्या है - एक निवेशक कम से कम 72 शेयरों पर दांव लगा सकता है। 

4- DCX Systems के शेयर अलॉटमेंट डेट - उम्मीद है कि निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 7 नवबंर 2022 को हो जाएगा। 

5- DCX Systems की कब होगी लिस्टिंग - कंपनी शेयर मार्केट में 11 नवबंर 2022 को डेब्यू कर सकती है। 

DCX सिस्टम्स लिमिटेड, बेंगलुरु स्थित कंपनी मुख्य रूप से सिस्टम इंटीग्रेशन और केबल और वायर हार्नेस असेंबलियों की डिटेल चेन के निर्माण में लगी हुई है और किटिंग में भी शामिल है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए इस साल अप्रैल में पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.