पद्म भूषण से सम्मानित हुए गूगल के CEO सुंदर पिचाई:बोले- भारत मेरा एक हिस्सा है

Updated on 04-12-2022 05:47 PM

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से नवाजा गया है। ये सम्मान उन्हें अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने दिया। उन्हें ट्रेड एंड इंडस्ट्री कैटेगरी में 2022 के लिए पद्म भूषण दिया गया। सम्मानित होने पर पिचाई ने कहा- भारत मेरा एक हिस्सा है। मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ ले जाता हूं।

शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में परिवार के करीबी सदस्यों की उपस्थिति में पुरस्कार प्राप्त किया। पिचाई ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं।

2019 से गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO
सुंदर पिचाई साल 2019 से गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO हैं। सुंदर पिचाई साल 2014 में गूगल के हेड बने थे। 50 साल के पिचाई का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में 10 जून, 1972 को हुआ था।

चेन्नई में पले-बढ़े हैं पिचाई
सुंदर पिचाई तमिलनाडु के चेन्नई में पले-बढ़े हैं और आईआईटी से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनवर्सिटी से मास्टर्स किया और फिर व्हॉर्टन स्कूल से एमबीए किया है। 2004 में उन्होंने गूगल में नौकरी शुरू की थी।

पद्म भूषण भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार
पद्म भूषण भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। इससे पहले भारत रत्न और पद्म विभूषण का नंबर आता है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। यह अवॉर्ड हर साल प्रधानमंत्री द्वारा चयनित पद्म पुरस्कार समिति द्वारा दिया जाता है।

नॉमिनेशन की प्रक्रिया सभी लोगों के लिए खुली है और यहां आकर अपना नॉमिनेशन खुद किया जा सकता है। पद्म पुरस्कार साल 1954 में स्थापित किए गए थे और हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर साल घोषित किए जाते हैं।

जनवरी में हुआ था पद्म पुरस्कारों का ऐलान
केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी में पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। तब कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, गूगल की पैरेंटल कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता रहे बुद्धदेव भट्‌टाचार्य और देश को कोरोना की वैक्सीन देने वाले भारत बायोटेक के फाउंडर कृष्णा एल्ला-सुचित्रा एल्ला और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के प्रमुख सायरस पुनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.