विदेश मंत्री से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई:भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बातचीत हुई

Updated on 21-12-2022 05:53 PM

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने मंगलवार को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। जयशंकर ने इस मीटिंग से जुड़ा एक फोटो अपने टि्वटर हैंडल से शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, "आज दोपहर गूगल और एल्फाबेट के सीईओ से मिलकर अच्छा लगा। हमने भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ग्लोबल स्ट्रेटजिक डेवलपमेंट्स को लेकर बात की।"

डॉ. जयशंकर ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें वे पिचाई के साथ एक फोटो फ्रेम पकड़े खड़े हुए हैं। इस फोटो में जी (गूगल) इंडिया लिखा है। बता दें कि पिचाई भारत के दौरे पर हैं। सोमवार को गूगल फॉर इंडिया का 8वां एडिशन सोमवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ। इस इवेंट में गूगल ने अपने फाइल्स ऐप के जरिए डिजिलॉकर और गूगल पे का नया 'ट्रांजैक्शन सर्च' फीचर जैसी कई घोषणाएं की थीं।

इवेंट के बाद PM मोदी से मिले सुंदर पिचाई
इस इवेंट के बाद पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मीटिंग की फोटो ट्वीट कर उन्होंने लिखा, 'आज की इस शानदार मुलाकात के लिए धन्यवाद। आपके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखकर प्रेरणा मिलती है। भारत की G20 प्रेसिडेंसी को सपोर्ट करने के लिए हम तत्पर हैं।'

पिचाई 5 साल बाद भारत दौरे पर
सुंदर पिचाई 5 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत दौरे पर आए हैं। रिपोर्टों के अनुसार पिचाई के इस दौरे का मकसद नए प्रोडक्ट के अनाउंसमेंट के साथ भारत सरकार के साथ गूगल के संबंधों को मजबूत करना भी है। हाल ही में गूगल पर भारत में कॉम्पिटिशन कमीशन ने डॉमिनेंट पोजीशन के दुरुपयोग के मामले में 2,274 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था।

चीन से मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट करना चाहता है गूगल
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल चीन में फॉक्सकॉन में हो रहे पिक्सल 7 फोन की आधी मैन्युफैक्चरिंग को वियतनाम शिफ्ट करना चाहता है। हालांकि, उसकी भारत के साथ भी बातचीत हुई है। अगर बातचीत सफल होती है तो एपल और सैमसंग के बाद बड़ी कंपनियों में गूगल भारत को एक्सपोर्ट सेंट्रिक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में इस्तेमाल करने वाला तीसरा मोबाइल डिवाइस मेकर होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.