केरल की हसीना PK Rosy को Google ने Doodle से दिया सम्‍मान, KISS सीन से मचा था ऐसा उत्‍पात, छोड़ना पड़ा था राज्य

Updated on 10-02-2023 08:24 PM
मलयालम सिनेमा की पहली नायिका पीके रोज़ी की 120वीं जयंती को गूगल एक एनिमेटेड डूडल के साथ मना रहा है। रोजी का जन्म 10 फरवरी, 1903 को तिरुवनंतपुरम में राजम्मा के रूप में हुआ था। उन्हें कम उम्र में ही एक्टिंग का शौक लग गया था। उन्होंने जेसी डेनियल की निर्देशित 'विगाथाकुमारन (द लॉस्ट चाइल्ड)' में लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में रोजी ने एक नायर महिला सरोजिनी का किरदार निभाया था। फिल्म में एक उच्च जाति की महिला के रूप में उनकी भूमिका में एक सीन था जिसमें लीड एक्टर ने उनके बालों में एक फूल को चूमा था। उस दौर में ये बातें काफी बड़ी हुआ करती थीं। ऐसा कहा जाता है कि प्रतिक्रिया के बाद रोज़ी को केरल छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। वह एक लॉरी में तमिलनाडु चली गई जहां उन्होंने लॉरी ड्राइवर से शादी कर ली।

रोज़ी (PK Rosy) की कहानी मीडिया में प्रतिनिधित्व के बारे में है, जो ऐसे है कि 'एक युग में जब समाज के कई वर्गों में प्रदर्शन कला को हतोत्साहित किया जाता था, विशेष रूप से महिलाओं के लिए, रोज़ी ने मलयालम फिल्म विगाथाकुमारन (द लॉस्ट चाइल्ड) में अपनी भूमिका के साथ बाधाओं को तोड़ा। हालांकि उन्हें अपने जीवनकाल में अपने काम के लिए कभी मान्यता नहीं मिली। आज उनकी कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती है।'

पीके रोजी के नाम पर भयंकर उत्पात

आज के गूगल डूडल (Google Doodle) में गूगल लोगो के सामने गुलाबों से घिरी एक फिल्म रील पर चित्रित पीके रोजी को दिखा रहा है। गूगल डूडल में रोजी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। पीके रोजी का असली नाम राजम्मा था। आईएमडीबी के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में कैपिटल सिनेमा में फिल्म दिखाए जाने पर एक दलित महिला ने एक नायर महिला के चरित्र को चित्रित किया था, इस बात से भीड़ नाराज थी।

गूगल ने दिया सम्मान

अभिनय बंद करने के कई सालों बाद मलयालम सिनेमा और समाज में उनका योगदान सामने आया। सर्च इंजन ने उनके सम्मान में लिखा, 'धन्यवाद, पीके रोजी, आपके साहस और आपके छोड़ी गई विरासत के लिए।'

रोजी के नाम से फिल्म सोसायटी

'वीमेन इन सिनेमा कलेक्टिव (डब्ल्यूसीसी)' ने 2019 में कहा था कि पीके रोजी के नाम से एक फिल्म सोसायटी की स्थापना की जाएगी। इसमें कहा गया, 'हमारा लोगो रोज़ी को विज़ुअल रूप से आमंत्रित करता है और इसे मुंबई की डिज़ाइनर ज़ोया रियास ने डिज़ाइन किया है। पी.के. रोज़ी फिल्म सोसाइटी सिनेमा के लिए एक देखने की जगह स्थापित करने के लिए हमारी ओर से एक प्रयास है, जो अक्सर एक पुरुष प्रधान रहा है। अध्यक्षता और एक ऑल सिसवोमेन/ट्रांसवोमेन पैनल का संचालित हमारा उद्देश्य महिला फिल्म निर्माताओं, महिला फिल्म पेशेवरों और नारीवादी सिनेमा सौंदर्यशास्त्र को प्रदर्शित करना, चर्चा करना और जश्न मनाना है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.