गूगल ने फ्लिपकार्ट में किया तगड़ा निवेश, जानिए क्या है कंपनी की तैयारी, पूरी डिटेल

Updated on 25-05-2024 12:48 PM
नई दिल्ली: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) में दिग्गज आईटी कंपनी गूगल ने 350 मिलियन डॉलर यानी करीब 2907 करोड़ रुपये का निवेश किया है। फ्लिपकार्ट द्वारा 1 अरब डॉलर हासिल करने के लिए किए जा रहे हालिया फंडिंग राउंड में गूगल ने ये इनवेस्टमेंट किया है। फ्लिपकार्ट ने यह राउंड साल 2023 में शुरू किया था। इसके साथ ही वह फ्लिपकार्ट की पार्टनर बन गई है। अब भारतीय ईकॉमर्स सेक्टर में अमेजन, मीशो, जिओ मार्ट और टाटा डिजिटल को कड़ी टक्कर मिल सकती है। इससे भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फ्लिपकार्ट फंड जुटाने के लिए मौजूदा राउंड में एक अरब डॉलर जुटा रही है। फ्लिपकार्ट को अपनी मूल कंपनी एवं अमेरिकी रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट से 60 करोड़ डॉलर का फाइनेंस सपोर्ट का आश्वासन भी मिला है।

इतनी है हिस्सेदारी

निवेश शर्तों से अवगत लोगों के मुताबिक, इस निवेश दौर में फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन 35-36 बिलियन डॉलर आंका गया है, जो कि फोनपे के समूह से अलग होने के बाद पिछले वर्ष 33 बिलियन डॉलर था। अमेरिकी खुदरा दिग्गज वॉलमार्ट, जिसकी भारतीय ई-रिटेलर में 85% हिस्सेदारी है, पिछले साल शुरू हुए इस फंडिंग अभियान में 600 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।

कंपनी के बयान में कहा गया है, 'गूगल के प्रस्तावित निवेश और क्लाउड सहयोग से फ्लिपकार्ट को अपना कारोबार बढ़ाने और देश भर में ग्राहकों की सेवा के लिए अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में मदद मिलेगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.