भारत में 10 अरब डॉलर निवेश करेगी गूगल, पीएम मोदी से मिलकर सुंदर पिचाई ने खोला खजाने का मुंह

Updated on 24-06-2023 09:46 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आजकल अमेरिका के दौरे पर हैं। शुक्रवार को अमेरिका की कई कंपनियों के टॉप अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। इनमें गूगल (Google) की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) और ऐमजॉन (Amazon) के एंड्रयू जैसी (Andrew Jassy) शामिल थे। गूगल ने भारत के डिजिटाइजेशन फंड में 10 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। पिचाई ने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए मोदी का विजन दूसरे देशों के लिए एक ब्लूप्रिंट हो सकता है। गूगल ने साथ ही गुजरात की गिफ्ट सिटी में ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की भी घोषणा की है। दूसरी ओर ऐमजॉन ने कहा है कि वह भारत में रोजगार बढ़ाने और छोटी तथा मझोली कंपनियों को डिजिटाइज करने में मदद करेगी।


पिचाई ने मोदी से मिलने के बाद कहा कि अमेरिका के ऐतिहासिक दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। गूगल भारत के डिजिटाइजेशन फंड में 10 अरब डॉलर का निवेश कर रही है। साथ ही कंपनी गुजरात की गिफ्ट सिटी में ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलेगी। उन्होंने कहा, 'डिजिटल इंडिया के लिए पीएम का विजन दूरदर्शी है। दूसरे देश भी अब इस ब्लूप्रिट को अपनाने जा रहे हैं।' भारतीय मूल के पिचाई 2004 में गूगल से जुड़े था और 2015 में उन्हें गूगल का सीईओ बनाया गया था। उन्होंने कहा कि गूगल भारत में एक सिंगल यूनिफाइड एआई मॉडल बनाना चाहती है जो 100 से अधिक भारतीय भाषाओं को हैंडल करने में सक्षम होगा। यह कंपनी के ग्लोबल प्रयास का हिस्सा है। इसके तहत कंपनी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 1000 भाषाओं को ऑनलाइन लाना चाहती है। इस तरह लोगों को अपनी पसंदीदा भाषा में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी आईआईटी मद्रास में रिस्पॉन्सिबल एआई के लिए एक नए सेंटर को भी सपोर्ट कर रही है।

ऐमजॉन क्या करेगी

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के सीईओ एंड्रयू जैसी और बोइंग के सीईओ डेविड एल कैलहन ने भी मोदी से मुलाकात की। कैलहन ने कहा कि मोदी भारत के विकास के लिए जूनून रखते हैं। उनकी एयरोस्पेस और एविएशन में खासी दिलचस्पी है। उनका बड़ा विजन है। उन्होंने कहा कि भारत एविएशन और एयरोस्पेस में बड़ी भूमिका निभा सकता है। ऐमजॉन के सीईओ जैसी ने पीएम मोदी के साथ मीटिंग के बाद कहा कि उनकी कंपनी भारत में अतिरिक्त नौकरियां पैदा करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा, हम ज्यादा नौकरियां पैदा करने, छोटी और मझोली कंपनियों का डिजिटाइजेशन में मदद करने और भारत के माल को दुनियाभर में एक्सपोर्ट करने में मदद करना चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.