सिर पर गेंद लगने के बाद मिला मौका, टेस्ट में बने नंबर एक बल्लेबाज, क्या वनडे में भी बदलेगी कहानी

Updated on 08-09-2023 02:28 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की टीम एशेज सीरीज के लिए 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे। लंदन में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को हेलमेट पर गेंद लगी। इसकी वजह से वह दूसरी पारी में बैटिंग नहीं कर पाए। उससे कुछ समय पहले ही कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम आया था। स्मिथ की जगह ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को शामिल किया गया। लाबुशेन क्रिकेट इतिहास के पहले कन्कशन सब्स्टीट्यूट थे। दूसरी पारी में उन्होंने 59 रन ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच बचा लिया। उसी पारी ने ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में लाबुशेन की जगह पक्की करवा दी। कुछ समय बाद टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज भी बने।

कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में दिलाई जीत

ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज कैमरून ग्रीन को सिर पर गेंद लगी। चौथे नंबर पर उतरे ग्रीन को दूसरी ही गेंद हेलमेट पर आकर लगी। इसकी वजह से उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा। उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लाबुशेन ने 93 गेंदों पर 80 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को हारे हुए मैच में जीत दिला दी। 223 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम का स्कोर 7 विकेट पर 113 रन था। लाबुशेन ने एस्टन एगर के साथ 8वें विकेट के लिए नाबाद 112 रन जोड़े।

क्या वनडे में बदलेगी कहानी?

टेस्ट में कन्कशन सब्स्टीट्यूट होने से पहले मार्नस लाबुशेन ने 5 मुकाबले खेले थे। इसमें 26 की औसत से सिर्फ 210 रन ही बने थे। वनडे की बात करें तो लाबुशेन की स्थिति कुछ ऐसी ही है। 30 मैच के बाद उनके नाम कन्कशन सब्स्टीट्यूट होने से पहले लाबुशेन ने 31 की औसत से सिर्फ 847 रन बनाए थे। इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह नहीं मिली है। लेकिन मुश्किल विकेट पर एक ही पारी से उन्होंने दावेदारी पेश कर दी है। अभी 28 सितंबर तक वर्ल्ड कप टीम में बदलाव किए जा सकते हैं। तो क्या टेस्ट की तरफ वनडे में स्मिथ के करियर कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनने के बाद उड़ान भरेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.