बिना कोई इंटरनेशनल मैच खेले WC टीम में मिली जगह, अब डेब्यू में इंग्लैंड के 'नए आर्चर' ने मचाई तबाही

Updated on 02-09-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 4 मैचों की रोचक टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला ओल्ड ट्रेफर्ड में 1 सितंबर को खेला गया। मेजबान इंग्लैंड ने पहला मुकाबला जीतने के बाद दूसरा मैच भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने पहली पारी में 198 रन बनाकर कीवी टीम को 103 रन पर ऑल आउट कर दिया और 95 रन से मैच जीत लिया।

भले ही इ्ंग्लैंड के लिए इस मैच में हीरो जॉनी बेयरस्टो रहे जिन्होंने 86 रन की नाबाद पारी खेल सनसनी मचाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता। लेकिन दूसरी ओर जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह तेज गेंदबाज गस एटकिंसन।

इंग्लैंड को मिला नया 'आर्चर'
इंग्लैंड के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू करने वाले तेज तर्रार गेंदबाज गस एटकिंसन ने तहलका मचा दिया। उनकी सटीक गेंदबाजी का कीवी टीम के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। वह उनके सामने चारों खाने चित नजर आ रहे थे। गस ने पूरे 3 ओवर भी नहीं डाले। उन्होंने महज 2.5 ओवर में 7 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। एटकिंसन ने डिवॉन कॉन्वे, टिम साइफर्ट, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन का शिकार किया। उन्हें इंग्लैंड का नया जोफ्रा आर्चर माना जा रहा है।

डेब्यू से पहले मिला इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम में मौका

भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होने वाला है। 5 अक्टूबर से इस मेगा इवेंट का आगाज होगा। इंग्लैंड ने गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करने से पहले ही उनको वर्ल्ड कप टीम में शामिल कर लिया। ऐसे में देखा जाए तो गस पर डिफेंडिंग वर्ल्ड कप चैंपियन इंग्लैंड ने बड़ा जुआ खेला है। क्योंकि गस एटिंकसन के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है। लेकिन साथ ही एटिंकसन ने अपने पहले ही मैच में दिखा दिया कि वह कितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.