प्रधानमंत्री आवास से मिला पक्का छत, सपना हुआ साकार

Updated on 01-10-2024 12:39 PM

दुर्ग । यह कहानी है एक ऐसे हितग्राही की जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास से पाया अपने सपनों का घर। ग्राम पंचायत मटारा के निवासी प्रेमलाल साहू पिता जीवराखन साहू बताते है ’’मेरा सपना था कि हमारा भी पक्का मकान हो, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मै अपना घर नही बनवा पा रहा था। मेरा कच्ची दीवार वाला अत्यंत पुराना घर था, जिसके उपर पन्नी तान कर गुजर-बसर चल रहा था, बरसात के दिनांे में जब मुसलाधार बारिश होती थी तब मेरे घर में चारो तरफ पानी भर जाता था।’’ इसी बीच प्रेमलाल साहू को ग्राम पचंायत ने शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रा.) वर्ष 2020-21 के तहत् आवास स्वीकृत होने की सूचना प्रदाय की गई। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने बैंक जाकर पता लगाया तब उनके बचत खाते में योजना के तहत् प्रथम किश्त 25 हजार रू की राशि जमा हो गयी थी, फिर उन्होंने अपना आवास बनवाना प्रारंभ किया।

 कुल स्वीकृत राशि 1 लाख 20 हजार की राशि प्राप्त हुई, जिससे आज उनका अच्छा पक्का मकान बन कर तैयार हो चुका है। जिसमें एक किचन एक शौचालय और दो रूम का निर्माण किया गया है। प्रेमलाल, अपनी धर्म पत्नी और 3 बच्चों के साथ अपने पक्के मकान में खुशी से अपना जीवन बीता रहे है। प्रेमलाल कहते है, वर्षा के पूर्व पन्नी को बदलने और वर्षा से मेरे परिवार कैसे बचाना है इस समस्या का पक्का समाधान मिल गया है। मेरे पक्के घर का सपना आज पूरा हो गया है। मैं शासन का बहुत शुक्रगुजार हूॅं, जिन्होंने मुझ जैसे गरीब के बारे मे सोचा और आवास बनवाने के लिए धन राशि सीधे मेरे खाते मेे उपलब्ध करा कर मेरी अंधेरी जिन्दगी में रौशनी लाने का काम किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.