त्योहारों से पहले मिली दोहरी खुशी, महंगाई घटी और इंडस्ट्री की रफ्तार बढ़ी

Updated on 13-10-2023 02:34 PM
मुंबई : महंगाई के मोर्च पर अच्छी खबर आई है। आम आदमी को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है। सितंबर महीने में सब्जियों की महंगाई दर घटने से रिटेल महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। खाने-पीने की वस्तुओं के दाम गिरने से सितंबर महीने में रिटेल इनफ्लेशन घटकर तीन महीनों के निचले स्तर 5.02% पर आ गई। यह अगस्त महीने में 6.83% थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) की तरफ से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPIḤ) पर आधारित इन्फ्लेशन 5.02% रही। एक साल पहले सितंबर में यह 7.41% थी। इस तरह रिटेल इनफ्लेशन जून, 2023 के बाद सितंबर में सबसे कम रही है। जून में यह 4.87 % रही थी। सितंबर में फूड इनफ्लेशन 6.56% रही जो अगस्त में 9.94 % थी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बात करें तो सितंबर महीने में रिटेल महंगाई दर क्रमशः 5.33 % और 4.65 % रही।

सितंबर महीने में सब्जियों की महंगाई दर घटकर 3.39 % रह गई, जो अगस्त में 26.14 % थी। सितंबर महीने में अनाज की महंगाई दर 10.95% रही। आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में खाने पीने की वस्तुओं की कीमतें घटने से फूड इन्फ्लेशन 6.56 % पर आ गई। अगस्त में यह 9.94 % रही थी।

औद्योगिक उत्पादन 14 महीने की ऊंचाई पर

अगस्त के महीने में देश के इंडस्ट्रियल प्रॉडक्शन सूचकांक (IIP) की ग्रोथ रेट दहाई अंकों में आ गई है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में 10.3% का इजाफा हुआ। एक साल पहले इसी महीने में इसमें 0.7% की गिरावट दर्ज की गई थी। देश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ी है। ये 14 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है। NSO की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के संशोधित IIP ग्रोथ 6.0% के मुकाबले अगस्‍त में IIP ग्रोथ 10.3% दर्ज की गई है। यानी मंथ ऑन मंथ (MoM) आधार पर ग्रोथ में 4.3% बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सेक्‍टर वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो अगस्‍त 2022 की तुलना में अगस्‍त 2023 के आंकड़े काफी बेहतर हैं। वित्त वर्ष 2024 के शुरुआती महीनों में लगातार बढ़ोतरी के बाद जून में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार कम पड़ गई थी। मई के 5.3% ग्रोथ के मुकाबले जून में IIP गिरकर 3.8% पर आ गया था। जून के बाद जुलाई और अब अगस्‍त में एक बार फिर से IIP ग्रोथ के आंकड़े में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि इस साल मई में IIP ग्रोथ 5.3% और अप्रैल में 4.2% थी. वहीं मार्च में IIP का आंकड़ा 1.7%, फरवरी में 5.78% था, जबकि जनवरी में ये आंकड़ा 5.5% रहा था।

मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग में बेहतर प्रदर्शन

मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन से देश में औद्योगिक उत्पादन अगस्त महीने में शानदार रहा है। अगस्त में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की आईआईपी दर 9.3 % पर रही है। जुलाई में इसकी आईआईपी दर 4.6 % पर रही थी। अगस्त 2023 में माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ बढ़कर 12.3 % पर आई है जो कि जुलाई में 10.7 % पर थी।

इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ में इजाफा

इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ में भी अगस्त में अच्छा इजाफा देखा गया है और ये 15.3 % पर आ गई है। जुलाई 2023 में ये 8 % पर रही थी। प्राइमरी गुड्स की आईआईपी दर बढ़कर 12.4 % पर रही है जो कि इससे पिछले महीने जुलाई में 7.6 % पर रही थी।

साल दर साल बढ़ोतरी

माइनिंग आउटपुट ग्रोथ -3.9% से बढ़ कर 12.3%
मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ -0.5% से बढ़ कर 9.3%
इलेक्ट्रिसिटी ग्रोथ 1.4% से बढ़ कर 15.3%

इंडस्ट्रियल आउटपुट

प्राइमरी गुड्स का उत्पादन: 12.4%.
कैपिटल गुड्स का उत्पादन: 12.6%
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का उत्पादन: 5.7%
कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल्स का उत्पादन: 9.0%

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.