फर्जी आधार-पैन, वोटर आईडी, मार्कशीट बनवाई, NTPC में लिफ्ट मेंटेनेंस का काम करता था

Updated on 25-09-2026 12:18 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में STF और जिला विशेष शाखा ने संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने सरकंडा क्षेत्र की सूर्या विहार कॉलोनी में दबिश देकर अतीक हुसैन (42) को हिरासत में लिया है। जो कि पिछले करीब 19 साल से शहर में रह रहा था और सीपत NTPC में लिफ्ट मेंटेनेंस का काम करता था।

पुलिस का दावा है कि उसके पास मिले कई भारतीय पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज फर्जी तरीके से बनवाए गए हैं। वहीं, SSP रजनेश सिंह ने बताया कि करीब 20 दिन पहले सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अतीक से भी पूछताछ की गई थी।

इसके बाद संदिग्ध लोगों को रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा गया था। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान अतीक होल्डिंग सेंटर से फरार हो गया। इसके बाद STF और जिला विशेष शाखा की टीम उसकी तलाश में जुटी थी।

2005 में बांग्लादेश से भारत आने का दावा

दरअसल, STF निरीक्षक संजय शिंदे को सूचना मिली थी कि अतीक सरकंडा क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। इसके बाद STF और जिला विशेष शाखा की टीम ने उसके ठिकानों और गतिविधियों पर नजर रखी।

24 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे टीम ने सूर्या विहार कॉलोनी स्थित उसके किराए के मकान में दबिश दी। यहां से अतीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में अतीक ने अपना मूल पता बांग्लादेश के नारायणगंज जिले का बताया।

उसने साल 2005 में बांग्लादेश से भारत आने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, 2005 से 2007 तक वह तमिलनाडु में रहा। इसके बाद बिलासपुर आ गया और साल 2007 से यहीं रह रहा था।

NTPC में लिफ्ट मेंटेनेंस का काम करता था

पुलिस के अनुसार, अतीक सीपत NTPC में BECO LIFTS PRIVATE LIMITED के माध्यम से लिफ्ट मेंटेनेंस का काम कर रहा था। उसके किराए के मकान की तलाशी में भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और नौवीं की अंकसूची समेत कई दस्तावेज मिले हैं।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अतीक ने इन दस्तावेजों को गलत तरीके से बनवाने की बात स्वीकार की है। दस्तावेजों की सत्यता और इन्हें तैयार कराने से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है।

अब बांग्लादेश डिपोर्टेशन की कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस अब अतीक हुसैन को बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। कार्रवाई पूरी होने तक उसे रायपुर के होल्डिंग सेंटर भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जानकारी संबंधित बांग्लादेशी दूतावास को भी दी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
 26 September 2026
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। इसी बीच भखारा क्षेत्र…
 26 September 2026
रायपुर में गणपति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। विसर्जन के बीच डीजे और धुमाल की धुन पर लोग नाचते-गाते बप्पा को विदाई दे रहे हैं। लेकिन इस शोर…
 26 September 2026
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां छत्तीसगढ़ के…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद…
 26 September 2026
जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह…
 25 September 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केके छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
 25 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Advt.