बिग बॉस में जाने का मिला ऑफर पर अभी मूड नहीं है...Seema Haider की बढ़ती जा रही डिमांड

Updated on 01-09-2023 01:42 PM
ग्रेटर नोएडा: सीमा हैदर और सचिन मीणा की जोड़ी जल्द बड़े टीवी शो में नज़र आ सकती है। दावा किया जा है कि उनको नामी रियलिटी शो बिग बॉस और कॉमेडी के लिए ऑफर मिला है। हालांकि दोनों ने अभी किसी शो में शामिल नहीं होने की बात कही है। शो में ऑफर मिलने की बात भी सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कही है। साथ ही उनका कहना है कि अभी उसमें जाने का उनका कोई मन नहीं है। उन्‍होंने बताया कि यदि वह बिग बॉस में शामिल होते हैं तो मामले की जानकारी मीडिया समेत अन्‍य लोगों को जरूर दी जाएगी।

गौरतलब है कि सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर करीब चार महीने पहले नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी सचिन के पास आई थी। जानकारी पर जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की थी। तब से सीमा बच्चों के साथ प्रेमी सचिन के घर रबूपुरा में रह रही हैं। सीमा और सचिन की जोड़ी लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसे देखते हुए टीवी के बड़े रियलिटी शो में शामिल होने के लिए ऑफर मिला है। इससे पहले सीमा हैदर को फिल्‍म प्रोड्यूसर अमित जॉनी ने भी अपनी फिल्‍म में काम करने की पेशकश की थी, लेकिन उन्‍होंने इन्‍कार कर दिया था। सीमा का कहना है कि अभी उनसे जुड़े कानूनी मसले चल रहे हैं। इसके बाद ही वह फिल्‍म वगैरह के बारे में सोच पाएंगी।

लप्‍पू और झींगुर कहने पर होने वाली थी महापंचायत


इस बीच, सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने सचिन मीणा को लप्‍पू और झींगुर कहने वाली महिला मिथिलेश भाटी को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। एपी सिंह का कहना कि किसी को उसकी शारीरिक संरचना के हिसाब से जज करना गलत है। मिथिलेश भाटी ने भी कहा है कि वह नोटिस का मुंहतोड़ जवाब देंगी। आपको बता दें कि इस मसले पर कुछ दिन पहले महापंचायत का आयोजन भी किया गया था पर बाद में रद कर दिया गया। पुलिस ने महापंचायत में शामिल होने के लिए जाते कुछ लोगों को पकड़ा भी था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.