हिंडनबर्ग के भंवर में फंसकर 2 साल पीछे चले गए गौतम अडानी, क्या कर पाएंगे कमबैक?

Updated on 21-02-2023 09:00 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अडानी (Adani) समूह पर गंभीर आरोप लगाए। इस रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी (Gautam Adani) को बड़ा झटका लगा है। कंपनी के शेयर लगातार गिर रहे हैं। कंपनी के शेयरों को रिकवरी के लिए 400 फीसदी की छलांग लगानी पड़ेगी। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप की कंपनियों में और गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नतीजा ये हुआ कि अडानी ने दो सालों में जितना गंवाया, उसे गंवाने में 25 दिन का वक्त भी नहीं लगा। गौतम अडानी की निजी संपत्ति एक साल में पहली बार 50 अरब डॉलर के नीचे खिसक गई है। कंपनी का मार्केट कैप 135 अरब डॉलर तक गिर चुका है।

हिंडनबर्ग ने दिया जोर का झटका

अडानी समूह के शेयरों में लगातार बिकवाली हावी हो रही है। शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अडानी समूह के शेयर ऐसे टूटे , जिन्हें अपने 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंचने के लिए 400% की ऊंची छलांग लगानी पड़ेगी। 19 अप्रैल 2022 को अडानी ग्रीन के शेयर 3048 रुपये पर पहुंचकर अपने 52 वीक के हाई लेवल को हासिल कर लिया था, लेकिन आज इस शेयर की कीमत 590.50 रुपये पर पहुंच गई है। इसी तरह से अडानी ट्रांसमिशन के शेयर जो 16 सिंतबर 2022 को 4238.55 रुपये पर पहुंच गया था, आज 830.25 रुपये तक गिर चुका है।

कमाने में लगे दो साल, गंवाने में सिर्फ 25 दिन

अडानी के शेयरों में आई गिरावट के कारण गौतम अडानी का नेटवर्थ लगातार गिरता जा रहा है। सितंबर 2022 में 150 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति थे, लेकिन सिर्फ पांच महीनों में उनका नेटवर्थ गिरकर 47.4 अरब डॉलर रह गया है। फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट मं गौतम अडानी तीसरे नंबर से खिसकर 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनका नेटवर्थ मात्र 47.4 अरब डॉलर रह गया है। अगर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में गिरावट को देखें तो 24 जनवरी को उनका नेटवर्थ 121 अरब डॉलर था। आज वो गिरकर 50 अरब डॉलर से भी नीचे पहुंच गया है।


अडानी की दौलत ग्राफ

अगर गौतम अडानी की कमाई के ग्राफ को देखें तो 21 फरवरी 2021 में उनके पास मात्र 9 अरब डॉलर की संपत्ति थी। इसके बाद से साल 2021-2022 में उनकी संपत्ति रॉकेट की रफ्तार से भागी। 26 अप्रैल 2022 को गौतम अडानी का नेटवर्थ 122 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सितंबर 2022 में उनकी संपत्ति 150 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 17 नवंबर 2022 को उनकी संपत्ति गिरकर 133 अरब डॉलर पर पहुंच गई। 24 दिसंबर 2022 को इसकी दौलत घटकर 110 अरब डॉलर पर पहुंच गई। 18 जनवरी 2023 को उनका नेटवर्थ फिर से चढ़कर 123 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 23 जनवरी को अडानी का नेटवर्थ 120 अरब डॉलर था। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई, जिसके बाद से उनकी दौलत धराशाही हो गई। आज की तारीख में उनकी संपत्ति मात्र 47.4 अरब डॉलर रह गई। हालांकि गौतम अडानी इस बवंडर से निकलने के लिए योजना बना रहे है। लोन रिपेमेंट, कर्ज के बोझ को कम करने की योजना पर काम कर रहे हैं। वो अडानी कारोबार को मजबूती देने पर काम कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.